मनचले से परेशान मुंगेर की चार बहनें फरियाद लेकर पहुंची पुलिस के पास

-एक व्यक्ति डेढ़ महीने से कर रहा अश्लील कमेंट, बरदाश्त की हद टूटी

-बीएन कॉलेज की स्टूडेंट है बड़ी बहन, छोटी बहनों के लिए है परेशान

-कदमकुआं थाना के सैदपुर भिखना पहाड़ी वीआईपी कॉलोनी में किराये के मकान में रहती है

PATNA: पुलिस के दावे बस दावे ही बनकर रह जाते हैं। इसकी पोल तब खुलती है, जब कोई पीडि़त सामने आता है और सच्चाई से रू-ब-रू करवाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें चार बहनें एक साथ पुलिस ऑफिस में पहुंची। डेढ़ महीने से छेड़खानी के कारण परेशान होकर वह पहुंची थी। मुंगेर के मंगल बाजार की रहने वाली चारों बहनें पटना के सैदपुर इलाके भिखना पहाड़ी में वीआईपी कॉलोनी में रहती हैं। एक मनचले व्यक्ति जो करीब फ्भ् साल का है, उसने उन लोगों को परेशान कर रखा है। गंदे-गंदे कमेंट और अश्लील हरकतें करता है। हद तो तब हो गई, जब इसका विरोध उन लड़कियों ने किया तो उस गुंडे ने धमकाया कि रूम से उठवा लेंगे, कोई कुछ नहीं कर सकता। तब डरी-सहमी चारों बहनें पुलिस के पास आयीं। डेढ़ महीने पहले ही यह लड़कियां वहां रहने आई हैं। एक लड़की ने बताया कि अब पानी सिर से उपर हो गया है तो पुलिस के पास आना पड़ा है।

बड़ा भाई भी होता, तो यही करता

पुलिस ऑफिस आई लड़कियों में बड़ी बहन ने बताया कि हमलोग इतने दिनों से परेशान हैं, लेकिन कुछ कर नहीं कर रहा। घर के पास के लोग कहते हैं, जिस आदमी के खिलाफ शिकायत कर रही हो उसके तो आगे-पीछे पुलिस वाले घूमते हैं। इसी डर से हमलोग लोकल थाने में शिकायत लेकर नहीं गये। सीधे सीनियर ऑफिसर से ही शिकायत करना चाहते हैं। लड़की ने बताया कि मेरी छोटी बहनों को भी वह आदमी गंदे कमेंट करने से नहीं चूकता। अगर हमारा बड़ा भाई भी होता, तो इसी तरह से करता जैसा मैंने किया है। मैं अपनी बहनों के साथ अत्याचार बरदास्त नहीं कर सकती।

नाम नहीं, जानती-पहचानती जरूर हैं

पीडि़त लड़कियों ने बताया कि उस आदमी का नाम वह नहीं जानती, मगर उसे पहचानती जरूर है। हर दिन कॉलेज, कोचिंग जाते-आते समय वह कमेंट करता है। इतना गंदा बोलता है सिर भी उठाना मुश्किल होता है। डेढ़ महीने से लगातार वे लोग ऐसा कमेंट सुन रही हैं, अब बरदाश्त नहीं होता। दो बहनें ग्रेजुएशन कर रही हैं, जबकि दो प्लस टू में पढ़ती हैं। दो सगी और दो चचेरी बहने हैं। बड़ी बहन यूपीएससी की तैयारी कर रही है।

मकान मालिक भी डर गया है

इन बहनों के लिए एक और मुश्किल यह है कि वे जिस मकान में रहती हैं, उसके मकान मालिक भी अब डर गये हैं। उस आदमी की दहशत से वह नहीं चाहते कि लड़कियां पुलिस में शिकायत करें और बवाल हो। उसके बाद उनको भी परेशानी हो सकती है। वैसे गुरुवार को चारों लड़कियां दिनभर एसएसपी ऑफिस में सीनियर ऑफिसर्स से मिलने के लिए बैठी थी, पर असेम्बली में पुलिस का मॉक ड्रिल होने के कारण एसएसपी और सिटी एसपी वहीं थे, बाद में वे घर चली गई। बड़ी बहन ने बताया कि सिटी एसपी से फोन पर बात हुई है उन्होंने शुक्रवार को क्क् बजे ऑफिस बुलाया है।