PATNA: पति काम पर जा रहे थे। वाइफ ने सौ रुपए मांगी। उसने कहा कि शाम में आकर देंगे। इसी बात को लेकर वाइफ ने दो मासूम के साथ बदन पर केरोसिन छिड़क आग लगा ली। बड़ा बच्चा भाग कर दादी को बताया। वह बचाने आई तो बहू ने उसका गर्दन पकड़ लिया। इससे वह भी जल गई। इलाज के दौरान एनएमसीएच में उसकी मौत हो गई। मामला दीदारगंज थाना के महुली की है।

तीन दिन पूर्व बच्चों का कराया मुंडन

रुना देवी व विनोद कुमार सिंह बच्चों का मुंडन आठ मार्च को मसौढ़ी के बीरओरियारा स्थित शिव मंदिर में जाकर कराया था। इसके बाद से कुछ बात को लेकर फैमिली में डिसप्यूट था। इस दौरान थ्रसडे को पति विनोद नाश्ता कर काम पर जाने के लिए निकल रहा था। वाइफ रुना ने किसी काम के लिए सौ रुपए की मांग की। विनोद ने कहा कि शाम में आने के बाद जरूर देगा। इसी बात को लेकर वाइफ नाराज हो गई।

दो बच्चों के साथ लगाई आग

इसके बाद रुना दो मासूम बेटे तीन साल का सूरजदेव व डेढ़ साल का रोहित के बॉडी पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली। तीनों को जलता देख रुना का बड़ा बेटा रॉकी दौड़कर दादी उर्मिला देवी के पास पहुंचा और मां व दो भाइयों के आग लगा जलने की बात कही। जब दादी बचाने दौड़ी तो रुना ने सास की गर्दन पकड़ ली। इससे वह भी जल गई।

तीन की घर में व एक की मौत हॉस्पीटल में

रुना, उसके दो मासूम सूरजदेव व रोहित की मौत घर में ही हो गई। सास उर्मिला देवी (भ्0) की मौत एनएमसीएच के इमरजेंसी में पहुंचने के बाद हो गई। सभी डेडबॉडी को लेकर दीदारगंज के एसएचओ मृत्युंजय कुमार पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

दादा को काफी है मलाल

यहां रोते हुए दादा महेंद्र राय ने कहा कि पोता को बेटे की तरह प्यार करते थे। मंझला पोता के जन्म के बाद कमजोर व बीमार होने के कारण करीब डेढ़ लाख खर्च किया। पोतों के लिए हाल ही में ब्ब् हजार में गाय खरीदा था, ताकि दूध पी सके। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। महेंद्र को तीन बेटा व चार बेटी है। अभी दो बेटा व एक बेटी की शादी करनी है। फैमिली मेंबरों का रोकर बुरा हाल था।