- बुधवार को शहर के अलग-अल एरिया में चार लोगों ने किया सुसाइड

KANPUR : छोटी-छोटी बातों में लोगों का जिंदगी से मोहभंग हो रहा है। वो अपनी ही जान के दुश्मन बन बैठे हैं। जिंदगी की चुनौतियों से लड़ना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में वो मौत को गले लगा रहे हैं। बुधवार को भी सिटी के अलग-अलग इलाकों में चार लोगों ने सुसाइड कर लिया।

नवाबगंज में युवक ने दी जान

नवाबगंज थाना क्षेत्र के परमियापुरवा निवासी 25 साल के मुकेश का शव सुबह घर के पास स्थित खेत में जामुन के पेड़ से लटका मिला। पिता जब खेत की ओर जा रहे थे तो उनकी नजर बेटे के शव पर पड़ी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। वहीं, परिजन युवक द्वारा सुसाइड किए जाने का कारण पुलिस को नहीं बता पाए।

किरायेदार ने लगाई फांसी

चकेरी थानाक्षेत्र में कानपुर क्लब के सर्विस क्वार्टर में रहने वाले अजय यादव के मकान में 28 वर्षीय राजकुमार किराए पर रहते थे। मकान मालिक ने सुबह पुलिस को उसका शव कमरे में फंदे से लटने की इंफॉर्मेशन दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि युवक नशे का आदी था और वह तंगहाली में जीवन जी रहा था।

राजमिस्त्री के बेटे ने चुनी मौत

नर्वल थानाक्षेत्र में पालहेपुर गांव में रहने वाले 26 वर्षीय जयंत पुत्र रामनाथ ने पेड़ से लटकर जान दे दी। मृतक के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। पिता के अनुसार ट्यूजडे को पुत्र किसी काम से रुपए लेकर निकला था। वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई। सुबह उसका शव खेते में पेड़ से लटके होने की जानकारी मिली।

बैंक का गार्ड फंदे पर झूला

जूही थाना क्षेत्र के लाल कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय राहुल पुत्र विनोद कुमार बैंक ऑफ बड़ौदा में गार्ड था। युवक ने किसी बात से खफा होकर कमरे में गमछे से फंदा बना कर सुसाइड कर लिया। पिता सुबह उसे उठाने पहुंचे तो राहुल का शव फंदे से लटकता देखा। सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लोगों में युवक का किसी लड़की से अफेयर की चर्चा की जाती रही।