ह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब : देवघर के कुमैथा में शुक्रवार को आयोजित होने वाला मोमेंटम झारखंड का चौथा ग्राउंड सेरेमनी झारखंड के विकास में माइल स्टोन साबित होगा। इस ग्राउंड सेरेमनी में अलग-अलग सेक्टर की 151 कंपनियां करीब 2700 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इन कंपनियों के जरिए करीब 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व 25 हजार को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। बुधवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने बताया कि इस आयोजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कई मंत्री व आला अफसर मौजूद रहेंगे।

स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स की भी सौगात

इस ग्राउंड सेरेमनी में देवघर जिले को एक स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स की भी सौगात मिलेगी। कुमैथा में मुख्यमंत्री इसकी नींव रखेंगे। समारोह में डिस्ट्रिक्ट लेवल बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान-2018 का भी विमोचन किया जाएगा। इसके जरिए डिस्ट्रिक्ट लेवल के अप्रूवल को सिंगल विंडो से जोड़ा जाना है।

सबसे ज्यादा बोकारो में होगा निवेश

फोर्थ ग्राउंड सेरेमनी के जरिए सबसे ज्यादा निवेश बोकारो में होगा। यहां 13 कंपनियां करीब 1688.24 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इसके बाद सरायकेला खरसांवा में 42 कंपनियां द्वारा करीब 265 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। रांची में 12 कंपनियों ने निवेश के लिए करार किया है, जिसपर करीब 205 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश होगा। इसके अलावा भी कई जिलों में कंपनियों ने इकाईयां लगाने के लिए पहले ही करार कर चुकी है।

हो चुका है 8800 करोड़ का निवेश, 60 हजार को रोजगार

मोमेंटम झारखंड के अबतक तीन ग्राउंड सेरेमनी आयोजित किए जा चुके हैं। इसके जरिए 200 कंपनियों ने करीब 8800 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इन कंपनियों में करीब 60 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष और 1.75 लाख को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिला है। अब देवघर में चौथे ग्राउंड सेरेमनी की तैयारी अंतिम चरण में है।

कहां कितना निवेश व रोजगार (बॉक्स)

जिला निवेश रोजगार कंपनियां

बोकारो 1688.24 1761 13

देवघर 37.24 332 17

धनबाद 19.77 108 09

दुमका 32.95 207 05

ईस्ट सिंहभूम 101.81 921 08

गढ़वा 5.51 74 03

गिरिडीह 68.25 235 04

गोड्डा 48.34 407 07

गुमला 8.94 49 01

हजारीबाग 168.49 871 11

जमशेदपुर 4.62 90 01

जामताड़ा 5.92 50 01

सरायकेला खरसांवा 265.68 2058 42

कोडरमा 05 40 01

पाकुड़ 36 595 06

पलामू 02 08 01

रांची 205.53 2650 12

साहिबगंज 1.25 30 02

सिमडेगा 01 30 01

वेस्ट सिंहभूम 6.33 230 06

कुल 2722 10746 151

पिछले तीन ग्राउंड सेरेमनी का स्टेट्स (बॉक्स)

ग्राउंड सेरेमनी तारीख प्रोजेक्ट निवेश रोजगार

रांची 18 मई 2017 21 710 21184

जमशेदपुर 19 अगस्त 2017 74 2184 10335

बोकारो 20 दिसंबर 2017 105 3375 17700