2013 में मिली इजाजत

करीब 213 साल पुराने कानून के कारण 2013 तक पेरिस में महिलाओं को पैंट पहनने की इजाज़त नहीं थी। 1800 में लागू हुए इस कानून के मुताबिक, महिलाओं को पुरुषों जैसे कपड़े पहनने के लिए स्थानीय पुलिस से इजाज़त लेनी पड़ती थी। यह कानून फ्रांस की क्रांति के बाद महिलाओं द्वारा पुरुषों जैसा अधिकार मांगने पर लागू किया गया था। हालांकि इस समय महिलाएं अब अपनी पसंद के अनुसार कोई भी ड्रेस पहन सकती हैं, खासतौर पर पैंट पहनने के लिए उनके ऊपर किसी तरह की रोक-टोक नहीं है। महिला अधिकारों की मंत्री वलौड बेल्कासेम ने पाबंदी को आधुनिक फ्रांस के मूल्यों और कानूनों के खिलाफ बताया है।

मनचाही ड्रेस पहन सकती हैं महिलाएं

पुराने कानून के तहत पेरिस की महिलाओं को पैंट पहने जाने की स्थिति में आपराधिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता था। हालांकि इस कानून में 1882 और 1909 में संशोधन भी किया गया, लेकिन तब भी महिलाओं को पूर्ण अधिकार नहीं मिल सका। तब शर्त रखी गई कि यदि महिलाएं साइकिल या घोड़े पर सवार हैं उसी स्थिति में उन्हें पतलून पहनने की इजाजत दी जा सकती है। लेकिन अब उन्हें पैंट पहनने की पूरी तरह से आजादी मिल गई है और इसके लिए उन्हें किसी से भी अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी।

Bizarre News inextlive from Bizarre News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk