- दिल्ली से आकर खजनी एरिया में फैलाया था जाल

- वेतन न मिलने पर जुड़ी महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायत

<- दिल्ली से आकर खजनी एरिया में फैलाया था जाल

- वेतन न मिलने पर जुड़ी महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायत

GORAKHPUR: GORAKHPUR: सरकार की योजनाओं के नाम पर जालसाजों का गैंग लोगों को शिकार बनाने में लगा है। खजनी एरिया में प्रधानमंत्री की योजना के नाम पर जालसाजों ने महिलाओं से ठगी कर ली। उन्हें सुपरवाइजर तैनात करने वाली दिल्ली की कंपनी उनका वेतन भुगतान नहीं कर रही है। एक साल से मानदेय की मांग कर रही महिलाओं ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ठगी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली से आकर बनाया मेंबर

खजनी एरिया में दिल्ली से आए कुछ लोगों ने केंद्र सरकार की योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्8 महिलाओं को अपनी एजेंसी से जोड़कर उनको डाटा एंट्री की नौकरी दे दी। उनको ट्रेंड कर बताया कि गांव-गांव जाकर महिलाओं को प्रशिक्षित करना है। उनके बारे में जानकारी लेकर उसकी डाटा एंट्री करानी है। यह भी बताया गया कि हर माह उनको पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। दिसंबर तक सबको वेतन दिया जाएगा। लेकिन दिसंबर बीतने के बाद किसी महिला कर्मचारी का भुगतान नहीं ि1कया गया।

वेतन के झांसे में करती रहीं कार्य

वेतन न मिलने पर महिलाओं ने एरिया के सुपरवाइजर से संपर्क किया। उसने मामला टरकाना शुरू कर दिया। यह भी बताया कि जनवरी में सबके वेतन का भुगतान हो जाएगा। जनवरी से महिलाएं चक्कर लगाती रहीं। वेतन की डिमांड करने पर खजनी में तैनात सुपरवाइजर भी फरार हो गया। दिल्ली की एजेंसी से संपर्क करने पर कंपनी से जुड़े लोगों ने दो महिलाओं के नाम से चेक काटने की बात कही। व्हाट्सएप के जरिए चेक की फोटो भेज दी। बताया कि कोरियर से चेक पहुंच जाएगा। एक माह बाद भी चेक ना पहुंचने पर महिलाओं ने थाना पहुंचकर सूचना दी। पुलिस को बताया कि दिल्ली से आए लोग सभी महिलाओं को अच्छी सैलरी का झांसा देकर पूरी डिटेल जुटा ले गए थे।

पास्ट हिस्ट्री

सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी के मामले

ख्फ् अप्रैल ख्0क्7:

सरकार की बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ योजना का आवेदन कराने के नाम पर जालसाजों ने लाखों रुपए की ठगी कर ली। सहजनवां एरिया की कई युवतियों, किशोरियों और महिलाओं ने आवेदन किया। ख्ख् अप्रैल को पुलिस उनके घर पहुंची तो जालसाजी की जानकारी हुई। पुलिस ने बताया कि इस तरह के आवेदन की कोई योजना नहीं है। पीडि़तों ने सहजनवां थाना में जालसाजी का केस दर्ज कराया।

क्9 अप्रैल ख्0क्7

दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर सहित कई शहरों में चिट फंड कंपनी का ऑफिस खोलकर जालसाजों ने हजारों लोगों को चूना लगाया। क्00 करोड़ से अधिक की रकम लेकर जालसाज फरार हो गए। रुपए का भुगतान न होने पर कंपनी से जुड़े लोगों ने मालिकान की तलाश शुरू की। चिलुआताल एरिया के राप्ती नगर में रहने वाले कंपनी के एक मैनेजर के घर पहुंचकर लोगों ने बवाल काटा। बाद में रुपए का भुगतान कराने का आश्वासन देकर एजेंसी मैनेजर ने मामला शांत कराया।

0ब् अप्रैल ख्0क्म्

शाहपुर एरिया के बिछिया निवासी युवक ने रुस्तमपुर में एक कंपनी खोली। ट्रेनिंग देकर विदेश भेजने के नाम पर उसने 700 लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर ली। फर्जी वीजा देकर एजेंसी संचालक फरार हो गया। कैंट थाना पहुंचकर पीडि़त युवकों ने शिकायत दर्ज कराई।

ख्फ् जुलाई ख्0क्भ्

शाहपुर एरिया में शिपिंग कंपनी खोलकर जालसाजों ने सैकड़ों लोगों से साढ़े आठ हजार रुपए जमा कराए। बाद में कंपनी का ऑफिस बंद कर जिम्मेदार फरार हो गए। ठगी की जानकारी होने पर पीडि़त लोगों ने जमकर हंगामा किया।

इन तरीकों को अपना रहे जालसाज

- नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा

- सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर जालसाजी

- चिट फंड कंपनी खोलकर रुपए दोगुना करने के नाम पर ठगी

- मोबाइल टॉवर लगवाने का लालच देकर जालसाजी का शिकार बनाना

- कमेटी में पैसा लगाने पर लाभ दिलाने के नाम पर ठगी

वर्जन

जालसाजी और ठगी करने के मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जालसाजी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ऐसे लोगों को माफिया की सूची में शामिल किया जाएगा।

- मोहित अग्रवाल, आईजी