- सहजनवां कस्बे के केशवपुर की घटना, गहना साफ कर

- बाइक सवार युवकों की तलाश में पुलिस

GORAKHPUR: सहजनवां कस्बे के केशवपुर, वार्ड नंबर पांच में बाइक सवार युवक गहने चमकाने की बात कहते हुए गहने ही ले उड़े। गहने गायब होने पर महिलाएं रोने लगीं। मामले की जानकारी होने पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पाउडर बेचने के बहाने पहुंचे युवक

सोमवार की दोपहर करीब एक बजे केशवपुर, वार्ड नंबर पांच निवासी राम प्रताप सिंह के घर दो युवक पहुंचे। दोपहर में परिवार के पुरुष सदस्य घर पर नहीं थे। महिलाओं को देखकर युवकों ने बताया कि वह लोग बर्तन चमकाने वाला पाउडर बेचते हैं। बर्तन मंगाकर युवकों ने पाउडर से बर्तन साफ करके दिखाया। अगल-बगल की महिलाएं भी जुट गई। महिलाओं ने पायल साफ करके चेक किया तो युवकों ने फ्री में ज्वेलरी साफ करने की बात कही। अपने-अपने घरों से गहने बटोरकर महिलाएं पहुंचीं।

झांसा देकर ले गए गहने

महिलाओं के गहने इकट्ठा करके जालसाजों ने टिफिन मंगाया। गर्म पानी में हल्दी घोलकर गहनों को डुबो दिया। दोबारा पानी मंगाने के बहाने महिलाओं को घर में भेजकर जालसाजों ने गहने निकाल लिए। महिलाओं के लौटने पर 10 मिनट बाद टिफिन खोलने की बात कहकर दोनों युवक फरार हो गए। डिब्बा खोलने पर सामने आया कि सारे गहने गायब हैं। गहने गायब होने पर महिलाएं शोर मचाने लगी।

वर्जन

साफ करने के बहाने गहने लेकर युवक फरार हो गए। पुलिस की टीम उनकी तलाश में लगी है।

- राकेश सिंह यादव, एसएचओ