19 साल में ही पैदा हुआ आकर्षण
लिली ने बताया कि वो महज 19 साल की थी जब उसे समझ आ गया था कि इंसानों के साथ फिजिकली इन्वॉल्व होने में उसकी कोई रुचि नहीं है। उसे ये समझ आने लगा था कि उसे रोबोट के साथ रहना ज्यादा पसंद है। अब वो करीब एक साल से इनमूवेटर नाम के इस थ्री डी प्रिन्टेड रोबोट के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। हाल ही में उन दोनों ने इंगेजमेंट भी कर ली है। लिलीने कहा है कि वो उसी से शादी करेगी। हालाकि लिली ने नहीं बताया कि क्या वो इस रोबोट के साथ फिजिकल रिलेशन में है।
गुलाबी रंग के कारण चर्चा में रहती है ये लड़की

घर वाले भी माने
लिली ने कहा कि उसे दूसरे इंसानों से प्यार करने में कोई रुचि नहीं है और वो खुद को रोबोसैक्सुअल कहने में गर्व महसूस करती है। वो बेहद खुश है। उसने अपने फेसबुक पेज पर घोषित कर दिया है कि जल्दी ही शादी करके वो लिली इनमूवेटर होने जा रही है। लिली का कहना है कि उसके घर वाले भी अब उसके प्यार को समझ गए हैं। और उन्होंने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है।
गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना है तो इन महाशय से सीखिए, कभी नहीं करेगी न

मैं इस रोबोट से प्‍यार करती हूं और इसी से शादी करुंगी!

भविष्य की रिलेशनशिप
जहां लिली का मानना है कि उनके रिश्ते की गहराई तकनीक के विकसित होती जायेगी वहीं कुछ रोबोट एक्सपर्टस का कहना है कि इसमें कुछ अजीब नहीं है बल्कि ये तो भविष्य की रिलेशनशिप्स की शुरूआत है। इन एक्सपर्टस में कुछ का कहना है कि 2025 से काफी पहले ही इंसान और रोबोट के बीच फिजिकल रिलेशन आम बात हो जायेंगे।
महिला न मानी तो गोली मारने के बाद लाश से बनाया संबंध

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk