JAMSHEDPUR:  जी हां अब पोस्ट ऑफिस में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री एवं अन्य कामों के साथ आधार कार्ड भी बनाया जाएगा। मार्च के अंतिम सप्ताह तक शहर के सारे पोस्ट ऑफिस में इसकी सुविधा शुरू कर दी जाएगी। शहर के मुख्य पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड बनाने के सुविधा दी जा रही है। पोस्टल डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुवाती दौर में इसे बिष्टुपुर प्रधान डाक घर में लागू कर दिया गया है। जल्द ही शहर के आठ उप डाकघरों मे भी इसे शुरू करने की तैयारी है। इसमे कदमा, सोनारी, गोलमुरी, मानगो, आदित्यपुर और टाटानगर के उप डाकघर शामिल हैं। इन केद्रों पर आधार कार्ड में संशोधन करने का भी काम किया जाएगा। उप डाकघरों के बाद शाख्रा डाकघरों में आधार कार्ड केन्द्र खोलने काम किया जाएगा। मुख्यालय से आधार कार्ड बनाने से संबंधित सभी जरूरी उपकरणों का ट्रायल हो चुका है। प्रवर डाक अधीक्षक की देखरेख में कर्मचारियों को स्कैनर आई लेंस व बायोमीट्रिक कैसे काम करेगा, उससे संबंधित ट्रेनिंग दी गई जा रही है।

 

ग्रामीण इलाकों में भी मिलेगी सुविधा

आधार कार्ड बनाने मे लोगो को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो इस वजह से शहर के अलावा सुदूर ग्रामीण इलाके मे फैले डाक विभाग के नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों में भी आधार कार्ड बनाने की सुविधा मार्च में तक शुरू की जाएगी। कोल्हान पोस्टल डिपार्टमेंट के सुपरिंटेंडेंट विमल किशोर ने बताया की जल्द ही प्रधान डाकघर में इंडियन पेमेंट पोस्ट बैंक भी खोला जाएगा। इसकी तैयारी जोर-शोर चल रही है। इसे खोलने के लिए अलग से केन्द्र तैयार हो चुका है।

 

कोल्हान के डाकघरों में आधार कार्ड बनाया जाएगा। फिलहाल कोल्हान के चाईबासा मुख्य डाकघर तथा पूर्वी सिंहभूम के बिष्टूपुर मुख्य डाकघर में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। पहले इसे उप डाकघरो में शुरू कर दिया जाएगा, प्रर्याप्त मात्रा में समानों के आने के बाद शाखा डाक घरों में इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।

-विमल किशोर, सीनियर सुपटेंडेंट, कोल्हान प्रमंडल