विराट कोहली - अनुष्का शर्मा

पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आखिरकार 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार करते हैं, हालांकि बीच में कुछ मन-मुटाव भी हुआ मगर जीत प्यार की हुई। विराट शादी के बाद करीब दो महीने अनुष्का से दूर रहे क्योंकि वह साउथ अफ्रीका में मैच खेल रहे थे जबकि अनुष्का अपनी फिल्म 'परी' के प्रमोशन में बिजी हैं। अब जब होली का त्यौहार आया तो विराट अपने घर में होंगे और पत्नी अनुष्का के साथ पहली होली सेलीब्रेट करेंगे। खैर फैंस को दोनों की रंगों से सराबोर वाली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार होगा। मौका कोई भी हो विराट अपनी बेटर हॉफ अनुष्का के साथ फोटो शेयर कराना नहीं भूलते।

विराट-अनुष्का की जोड़ी ही नहीं यह क्रिकेटर भी मना रहे शादी के बाद पहली होली

भुवनेश्वर कुमार - नुपुर नागर

विराट के अलावा भारतीय टीम के एक और दिग्गज खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार की शादी के बाद यह पहली होली होगी। भुवी ने 23 नवंबर 2017 को अपनी गर्लफ्रेंड नुपुर के साथ मेरठ में शादी की थी। टीम इंडिया का यह तेज गेंदबाज अपनी पत्नी के साथ होली खेलने को काफी एक्साइटेड होगा। भुवी भी फिलहाल फ्री हैं और इस बार की होली वह परिवार संग मनाएंगे।

विराट-अनुष्का की जोड़ी ही नहीं यह क्रिकेटर भी मना रहे शादी के बाद पहली होली

जहीर खान - सागरिका घटगे

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान भी अब शादीशुदा हो चुके हैं। जहीर ने पिछले साल ही नवंबर में अपनी गर्लफ्रेंड सागरिका घटगे के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। जहीर और सागरिका भी कई सालों से एक-दूसरे को डेट करते आए हैं। शादी के बाद उनकी भी यह पहली होली है। जहीर तो क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं ऐसे में उनके पास फैमिली संग होली खेलने का पूरा वक्त है। जहीर चाहेंगे कि पत्नी सागरिका के साथ उनकी यह पहली होली कुछ खास हो। तो बस इंतजार करिए इनके होली सेलीब्रेशन की फोटोज का।

विराट-अनुष्का की जोड़ी ही नहीं यह क्रिकेटर भी मना रहे शादी के बाद पहली होली

Cricket News inextlive from Cricket News Desk