GORAKHPUR: छठ पूजा के दिन गुरुवार को नवीन मंडी महेवा में फलों की जबरदस्त आवक के साथ खूब बिक्री भी हुई। फल व्यापारियों की मानें तो आम दिनों में फल मंडी में जहां रोजाना एक करोड़ की बिक्री होती है। वहीं, गुरुवार को लगभग साढ़े तीन करोड़ के फल बिक गए। जबरदस्त बिक्री से व्यापारियों के साथ ही किसान भी काफी खुश दिखे।

 

हर साल रहती है डिमांड

मंडी में डेली लगभग 90 से 100 बड़ी व छोटी गाडि़यां केला, 10 ट्रक सेब, 5 ट्रक संतरा, 10 ट्रक नाशपाति, 20 ट्रक नारियल के आलावा तमाम मौसमी फलों की आमद दर्ज हुई। आवक बढ़ने के साथ ही त्याहोर होने से फलों की बिक्री में भी काफी तेज उछाल देखने मिला। फल मंडी व्यापारी राजन गुप्ता ने बताया कि पिछले एक दशक में छठ पर फलों के कारोबार में पांच गुना का इजाफा हुआ है।

 

छठ पर इतने बिके फल

फल आमदनी

केला 20-25 लाख

सेब 70-80 लाख

संतरा 40-50 लाख

मौसमी 8-10 लाख

अनार 15 -20 लाख

अनानास 10-12 लाख

नाशपाति 15-20 लाख

नारियल 40-50 लाख

अंगूर 6- 8 लाख

शरिफा 2--3 लाख

पपीता 15-20 लाख

बड़ा नींबू 8-10 लाख

छोटा नींबू 10-15 लाख

पनियाला 80 हजार-1 लाख

तरबूज 4-5 लाख

 

वर्जन

फलों की जबरदस्त बिक्री होने से व्यापारियों और किसानों को तो फायदा हुआ ही, राजस्व वसूली का टारगेट भी पूरा हो गया।

- सेवा राम वर्मा, सचिव मंडी