- बीआरडी मेडिकल कॉलेज का मामला

- परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

GORAKHPUR: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बुधवार सुबह महिला की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एमआरआई सेंटर में हंगामा कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदार और पुलिस पहुंच गई। किसी तरह समझाकर मामले को शांत करवाया गया।

नवजात की पहले ही हो चुकी मौत

खजनी एरिया के खुटहना निवासी जितेंद्र की 24 वर्षीय गर्भवती पत्‍‌नी रितु को नौ अगस्त को तेज प्रसव पीड़ा हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर्स ने हालत नाजुक बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज के गायनी लेबर रूम में भर्ती कराया, जहां दस अगस्त को उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इस बीच बच्चे की हालात खराब हो गई। तत्काल उसे एनएनयू में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस दौरान रितु की भी स्थिति बिगड़ गई। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह अचानक उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन बिफर गए। डॉक्टर पर लापरवाही का अरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए डेड बॉडी के साथ एमआरई सेंटर के पास पहुंच और तोड़फोड़ करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही पहुंचे जिम्मेदारों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। जिसने मामला शांत कराया।

वर्जन

जानकारी होने पर मौके पर पहुंचा था। परिजनों के आरोपों की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए गए लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ। रमाशंकर शुक्ला, एसआईसी नेहरू चिकित्सालय