- चंपा देवी पार्क में भरी हुंकार

- चुनाव जिताने का लिया संकल्प

GORAKHPUR: जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में परचम लहराने के बाद सपा नेताओं की नजर एमएलसी सीट पर जमी है। शनिवार को सपा प्रत्याशी, पूर्व मंत्री जय प्रकाश यादव ने पार्टी सिंबल पर नामांकन किया। चंपा देवी पार्क में आयोजित सभा में गोरखपुर - महराजगंज जिले के सपाई जुटे। पार्क में लग्जरी गाडि़यों का रेला लगा। मंच पर पूर्व सांसद, मंत्री, विधायक और पदाधिकारियों की भीड़ लगी रही। लेकिन मंच के सामने की कुर्सियां खाली पड़ी रही।

लिया जीत दिलाने का संकल्प

नॉमिनेशन के बाद कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए आयोजित सभा में पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया। मंच से वक्ताओं ने पूर्व मंत्री के विकास कार्यो को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता, सपा जिलाध्यक्ष डॉ। मोहसिन खां और संचालन जिला महासचिव मनुरोजन यादव ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गीतांजलि यादव, जमुना यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, पूर्व सांसद भालचंद यादव, पूर्व सांसद अखिलेश सिंह यादव, विधायक सुदामा प्रसाद, विधायक राजमती निषाद, प्रह्लाद यादव, जफर अमीन डक्कू, विनय कुमार वर्मा, अवधेश यादव, कीर्तिनिधि पांडेय, जियाउल इस्लाम, शारदा देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।