- वार्ड नंबर 53 व 58 के दक्षिणी गली के रहने वाले हैं सभी

- नाले में जमा रहता है पानी, कई दिनों से नहीं हुई सफाई

PATNA CITY : ट्रान्सपोर्ट नगर के मौर्य विहार कॉलोनी के बाद डेंगू का वायरस गाय घाट पहुंच गया है। शुक्रवार को गाय घाट के दक्षिणी गली में डेंगू से पीडि़त म् पेशेंट एक साथ मिले। डेंगू के शिकार लोगों में बच्चे और महिलाएं हैं। इनमें म् साल की मान्या, क्ख् साल की चांदनी, क्ख् साल का सोनू, ख्ब् साल का विक्की, ब्0 साल की देमंती देवी और ब्ख् साल की ममता देवी शामिल हैं। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे लोगों के फैमिली वालों ने सभी का एनएमसीएच व प्राइवेट हॉस्पीटलों में टेस्ट कराया। जहां डॉक्टर्स ने डेंगू होने की पुष्टि की। बीमार लोगों में एक-दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनके फैमिली वाले काफी टेंशन में है। डेंगू के पेशेंट मिलने के बाद से एरिया के दूसरे लोग दहशत में हैं। सभी नगर निगम और लोकल वार्ड पार्षद को इसका जिम्मेवार मान रहे हैं।

फैली है गंदगी, जमा है पानी

दक्षिणी गली का एरिया नगर निगम के वार्ड नंबर भ्फ् व भ्8 में आता है। पूरे एरिया में काफी गंदगी फैली है। छोटे-बड़े नाले जहां-तहां जाम पड़े हैं। इस कारण नाले का पानी एक ही जगह पर पिछले कई दिनों से जमा पड़ा है। पब्लिक की मानें तो पिछले कई दिनों से नाले की सफाई नगर निगम की ओर से नहीं की गई है। सफाई को लेकर दोनों वार्डो के पार्षद को भी चिंता नहीं रहती है। ऐसे में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप तो फैलेगा ही।