छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के भवन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। बिष्टुपुर लाइट सिग्नल के पास स्थित उक्त केन्द्र में टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर राजीव निरंजन सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान केन्द्र के व्यवस्थापिक विभूति कुमार राय ने बताया कि खादी के रेडिमेड वस्तरें पर 40 प्रतिशत, सूती, रेशमी तथा ऊनी वस्तरें पर 30 प्रतिशत तथा ग्रामोद्योग उत्पाद (अगरबस्ती, शैंपू, साबुन, मधु आदि) पर 10 प्रतिशत छूट दी जा रही है।

ऑटो चालक संघ ने चलाया सफाई अभियान

जमशेदपुर स्कूली वाहन सेवा संचालक समिति की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर जिला मुख्यलय परिसर की साफ.-सफाई की गई। इस दौरान डीटीओ संजय पीएम कुजूर ने भी ऑटो चालको का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर समिति की ओर से अध्यक्ष संतोष मंडल ने कहा कि शहर को साफ रखने में उनके जब भी मौका मिलेगा वे हाथों में झाड़ू लेकर तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत देश को स्वच्छ बनाने में सभी लोगों को एक-जुट होना पड़ेगा। इस दौरान शमीम अहमद, राजेश सोनकर, अजय कुमार, बाबू, लालबाबू, विश्वजीत, पप्पू, पंकज पॉल, राजू पॉल, विक्की शर्मा आदि उपस्थित थे।

कांग्रेसियों ने किया बापू को याद

जमशेदपुर स्थित आदित्यपुर में गांधी जयंती के मौके पर सरायकेला-खरसावां जिले के कांग्रेसियों ने गम्हरिया स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थापित बापू की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उनके बताए आदशरें पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देबू चटर्जी ने बापू के विचारों को कार्यकर्ताओं के बीच रखा। इस दौरान अजय सिंह, राणा सिंह, फूलकांत झा, छोटराय किस्कू, अवधेश सिंह समेत काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

आप ने गांधीजी को दी श्रद्धांजलि

शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर आम आदमी पार्टी की ओर से मानगो स्थित गांधी मैदान में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पार्टी के कार्यकत्र्ता छोटा गोविंदपुर स्थित चांदनी चौक से पैदल मार्च निकाला। इस कार्यक्रम में सत्येंद्र सिंह, दुर्गा अग्रवाल, विनीता मिश्रा, रमेश सिंह, राम दरस राय, प्रेम कुमार, शम्भू सिंह, मनोज मिश्रा, शादाब, राज कुमार पासवान, दिनेश महतो, दिनेश यादव, विशिष्ठ भगत, शालिग्राम मिश्रा, संदीप यादव, नवल किशोर, शंकर ठाकुर, ओंकार सिंह, बलिराम प्रसाद, एसएन शर्मा, आशुतोष कुमार आदि मौजूद थे।