- पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश

- पूरे विधि विधान के साथ शुरू हुआ गणपति महोत्सव

ALLAHABAD: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से फ्राइडे को संगम नगरी गूंज उठी। मौका था सिटी के गणेश उत्सव पंडालों में भगवान गजानन के मूर्तियों की स्थापना का, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ शामिल हुई। गणपति मूर्ति की स्थापना के साथ ही दस दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव का शुभारम्भ हो गया। सिटी में गणेश उत्सव का मुख्य आयोजन अलोपीबाग स्थित महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल की ओर से तैयार किए पंडाल में हुआ। जहां गणपति बप्पा की भव्य मूर्ति की स्थापना के बाद विधि विधान से भव्य आरती की गई। इसके साथ ही दारागंज के महाराष्ट्रीय तरूण मंडल की ओर से भी भव्य पंडाल कराए गए पंडाल में गणपति की मूर्ति की स्थापना के बाद पूजा-अर्चना की शुरुआत हुई।

सिटी में छायी गणपति की धूम

गणेश चतुर्थी के मौके पर फ्राइडे से शुरू हुए गणेश महोत्सव की धूम सिटी में चारों तरफ फैली हुई है। पुराना बैरहना में ग्याहरवें सार्वजनिक गणेश महोत्सव की शुरुआत हुई। जिसके बाद बैरहना के राजा के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके पहले पंडाल में विधि विधान के साथ अचार्य पं। कौशलेन्द्र मिश्रा के सानिध्य में मूर्ति की स्थापना की गई। इस मौके पर आयोजक आशीष पाण्डेय ने बताया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही महोत्सिमगंज, सिविल लाइंस, करैली, कैण्ट, मनमोहन पार्क स्थित हनुमान मंदिर आदि एरिया में भी तैयार किए गए भव्य गणपति पंडालों में मूर्ति की स्थापना के बाद पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया, जिसमें देर रात तक भक्तों की भीड़ विघ्नहर्ता के दर्शन को पहुंचते रहे।