भगवान गणेश के विदाई की हुई शुरूआत, कुछ पूजनोत्सव समितियों ने गणपति प्रतिमा का किया विसर्जन

VARANASI:

कुछ दिनों पहले शिवनगरी ने भगवान गणेश का स्वागत बड़े धूमधाम से किया था अब उनकी विदाई का समय आ गया है। कुछ पूजनोत्सव समितियों ने मंगलवार को विघ्नहर्ता की विदाई भी की। श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से आयोजित गणेशोत्सव में अध्यक्ष संतोष पाटिल व उनके पदाधिकारियों ने प्रतिमा का पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गई। महराष्ट्र से आया भ्0 लोगों का सांस्कृतिक दल शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र रहा। महापौर रामगोपाल मोहले, विधायक श्यामदेव राय चौधरी, पीएसी के सेनानायक राजेश डी मोदक आदि ने लालबाग के राजा का आशीष लिया।

श्री काशी विश्वनाथ गणपति महोत्सव की ओर से मछोदरी स्थित काशी विद्या मंदिर में चल रहे गणेश नवरात्र के पांचवें दिन प्रथम पूज्य का गन्ने से सहस्रार्चन हुआ। उनके एक हजार नामों से एक हजार गन्ने चढ़ाए गए।

मोदक का लगा भोग

नूतन बालक गणेशोत्सव समिति की ओर से मनाये जा रहे गणेश महोत्सव के पांचवें दिन गणपति जी का षोडषोपचार पूजन व श्रृंगार किया गया। पं। हेमंत जोशी के आचार्यत्व में भगवान का मोदकों से सहस्रार्चन किया गया। लोकमान्य सार्वजनिक गणेशोत्सव में सुबह आचार्य रोहित देव के नेतृत्व में विनायक का पूजन अर्चन किया।