-कटरी के गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, फ्राईडे को गंगा का जलस्तर 112 मीटर पार कर जाने के हैं आसार

-चैनपुरवा व धामीखेड़ा गॉंव वालों को किया गया अलर्ट, गांव छोड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया

KANPUR: हरिद्वार से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की शाम को गंगा चेतावनी बिन्दु के 1.5 मीटर भी नीचे नहीं रह गई है। जिस तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। उससे गंगा कभी भी कटरी के गॉंवों में तबाही मचा सकती है। इसको लेकर एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर अलर्ट हो गए हैं।

ये पानी उत्तराखंड से

उत्तराखंड में लगातार बारिश के बाद हरिद्वार से छोड़े जा रहे पानी के कारण सिटी में गंगा उफान पर हैं। केन्द्रीय जल आयोग के मुताबिक महज 5 दिनों में ही गंगा का जलस्तर 3 मीटर से बढ़ गया है। गुरुवार की सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच ही गंगा का वाटर लेवल 33 सेंटीमीटर बढ़ गया है। शाम को रफ्तार और भी तेज हो गई है। सीडब्ल्यूसी के मुताबिक शुक्लागंज पुल के पास शाम 6 बजे गंगा का जलस्तर 111.540 मीटर दर्ज किया गया है। इससे इरीगेशन और एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर्स में अफरातफरी मच गई है। गंगा बैराज के बन्द सभी गेट खोल दिए गए हैं। बावजूद इसके जलस्तर घटने का नाम नहीं ले रहा है। एसडीएम योगेन्द्र कुमार ने बताया कि गंगा की स्थिति पर पूरी नजर है। बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी की जा चुकी है। कटरी के गॉंवों का कल दौरा भी किया गया था। गंगा का जलस्तर 113 मीटर पहुंचने पर बाढ़ का पानी सबसे पहले चैनपुरवा और धामीखेड़ा में घुसता है। इन गॉंवों के लोगों को बाढ़ के कारण गांवों छोड़ने के लिए कहा गया है। हालांकि वे अभी तैयार नहीं है। सिंचाई विभाग के ऑफिसर ने खतरा बढ़ने पर 3 दिन पहले ही आगाह कर देंगें। फिलहाल नरौरा से 64 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उसके कारण ही लेवल बढ़ा हुआ है।

>

ख्ब् जुलाई-

शाम म् बजे- क्क्क्.भ्ब्0 मीटर

शाम ब् बजे- क्क्क्.ब्80 मीटर

दोपहर ख् बजे- क्क्क्.फ्फ्0 मीटर

सुबह क्ख् बजे- क्क्क्.ख्90 मीटर

सुबह क्0 बजे- क्क्क्.ख्म्0 मीटर

सुबह 8 बजे- क्क्क्.ख्क्0 मीटर

डेट --- गंगा का जलस्तर

ख्फ् जुलाई- क्क्0.ब्भ्0 मीटर

ख्ख् जुलाई- क्09.700 मीटर

ख्क् जुलाई- क्08. फ्00 मीटर

चेतावनी बिन्दु

कानपुर के लिए- क्क्फ्.0 मीटर

शुक्लागंज के लिए-क्क्ख्.0 मीटर

(डेटा सीडब्ल्यूसी से लिया गया है, शुक्लागंज ब्रिज के पास गंगा के वाटर लेवल का है)