कपाट बंद होने शुरू

वर्ल्डफेम चारधाम में से एक गंगोत्री धाम के कपाट मंडे को विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। गंगा की भोगमूर्ति को लेकर तीर्थपुरोहित मुखबा के लिए रवाना हुए। कपाट बंद होने से पहले गंगोत्री पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां गंगा के निर्वाण दर्शन किए। इधर, ट्यूजडे को भैयादूज के मौके पर यमुनोत्री व केदारनाथ के कपाट बंद हो गए। जबकि भगवान बद्रीविशाल के कपाट आगामी 18 नवंबर को बंद किए जाएंगे।

11 बजे बंद हुए कपाट

अन्नकूट पर्व पर गंगोत्री धाम में सुबह नौ बजे से दोपहर दस बजे तक श्रद्धालुओं ने गंगा की भोगमूर्ति के दर्शन किए। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने विशेष पूजा व गंगा लहरी पाठ किया। सुबह 10.45 मिनट पर गंगा की भोगमूर्ति को गर्भगृह से बाहर निकाला गया और 11 बजे मंदिर के कपाट बंद किए गए। डोली में गंगा की भोगमूर्ति जैसे ही मंदिर परिसर से बाहर निकली तो चारों तरफ हर-हर गंगे के जयकारे गूंज उठे। पांचवीं गढ़वाल रेजीमेंट के बैंड धुनों और पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल दमाऊं की थाप के साथ तीर्थ पुरोहितों गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव की ओर पैदल रवाना हुए। इस मौके पर स्थानीय विधायक, डीएम, पुलिस के अधिकारी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। गंगोत्री की भोगमूर्ति ने रवाना होने के बाद करीब छह किमी आगे मंडे की शाम को राज राजेश्वरी सिद्धपीठ में रात्रि विश्राम किया। इसके बाद ट्यूजडे सुबह गंगा की डोली मुखबा गांव में प्रवेश करेगी। जहां पहले से ही सैकड़ों स्थानीय लोगों की मां गंगा के स्वागत के लिए भीड़ रहेगी।

कपाट बंद होने की तैयारी पूरी

दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग में ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट ट्यूजडे को भैयादूज के अवसर पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। टेंपल कमेटी ने पहले ही कपाट बंद होने की तैयारी पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन के अनुसार फिलहाल पूरी पुलिस फोर्स केदारनाथ में ही रहेगी। इधर, मां यमुना के कपाटबंदी के लिए भी सभी तैयारियों कर ली गई हैं। यमुनोत्री मंदिर समिति के सदस्य शिलानंद उनियाल के अनुसार ट्यूजडे को यनुमोत्री की डोली वैधिक मंत्रोच्चारण के बाद क्र(खुशीमठक्र) खरसाली के लिए रवाना हो जाएगी। जहां छह महीने तक यात्री मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। डोली की अगुवाई शनि महाराज करेंगे और शाम चार बजे तक खरसाली में गंगोत्री की डोली पहुंच जाएगी। वहीं दूसरी और भगवान बद्रीविशाल के कपाट 18 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे।