- नगर निगम ने गोबर गैस प्लांट लगाने के लिए बनाई योजना

- डेयरियों से निगम उठाएगा गोबर, लेगा शुल्क

मेरठ। शहर की डेयरियों ने निकलने वाला गोबर नालियों में नहीं बहेगा। क्योंकि डेयरियों से निकलने वाले गोबर को नगर निगम उठाएगा। गोबर उठाने का निगम डेयरी मालिकों से शुल्क लेगा। इस गोबर से गावड़ी में गैस प्लांट लगाया जाएगा। सोलापुर कंपनी से निगम ने इस संबंध में बातचीत की है। कंपनी में अपनी रजामंदी भी दे दी है। ब

700 से अधिक डेयरी

निगम में दर्ज आंकड़ों की बात करें तो शहर में सात सौ से अधिक डेयरियां हैं। सात सौ से अधिक डेयरियों ने निकलने वाले गोबर पानी के सहारे नालियों में बहा दिया जाता है।

शुल्क भी लगेगा

नगर निगम ने डेयरियों पर शुल्क लगाने की योजना भी बनाई है। इसका प्रस्ताव भी पारित हो गया है। लेकिन अभी तक निगम ने शुल्क लेना शुरू नहीं किया है। निगम ने डेयरियों पर पशु संख्या के हिसाब से शुल्क लेने की योजना बनाई है।

बाहर नहीं जाएंगी डेयरियां

निगम द्वारा गोबर गैस प्लांट लगाने और डेयरियों न पशु के हिसाब से शुल्क लेने की योजना बनाई। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट में डेयरियों को बाहर ले जाने को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। कोर्ट ने निगम, एमडीए को कैटल कॉलोनी बनाने के भी निर्देश दिए हैं। लेकिन अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

डेयरियों को गोबर नालियों में बहता है। इसीलिए निगम ने डेयरियों के गोबर से गैस प्लांट लगाने की योजना बनाई है। कंपनी से बातचीत अंतिम दौर में चल रही है। जल्द ही इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।

डीकेएस कुशवाहा नगर आयुक्त