सुबह-शाम हल्की शीतलहरी से बदल रहा मौसमी नजारा

-पारे की बदली चाल, क्रिसमस तक करेगी कमाल

ALLAHABAD: इलाहाबाद में तापमान हौले-हौले नीचे की ओर 2िासक रहा है। ठंड धीरे-धीरे ठिठुरन में बदल रही है। बीते दो दिनों से जारी हल्की शीतलहरी ने लोगों को कंपाना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों में पारा दस डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा चुका है। लेकिन एक-दो दिन में ही पारा फिर से चढ़ने लगा। इस वजह से लोगों को बहुत ठंड का एहसास नहीं हुआ। अब एक बार फिर धीरे-धीरे ठंड अपने रंग में आ रही है। इसका कारण पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होना है। इससे बर्फीली हवाएं तेज हुई हैं।

जल्द दि2ोगी कोहरे की चादर

पहाड़ से मैदान की ओर बहने वाली नम हवाओं के चलते लोगों को सुबह और शाम ढलते ही ठिठुरन का एहसास हो रहा है। रात में तो दोपहिया वाहन चलाना 5ाी मुश्किल लग रहा है। इस बाबत इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में ज्योग्राफी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर एआर सिद्दकी का कहना है कि अ5ाी तक घना कोहरा नजर नहीं आया है। क्रिसमस के आसपास तक कोहरे की घनी चादर दे2ाने को मिलेगी।

इलाहाबाद में पिछले दस दिनों का तापमान

दिन मै1िसमम मिनिमम (डिग्री सेल्सियस में)

17 दिस6बर- 23.1---10.5

16 दिस6बर- 24--- 12

15 दिस6बर- 25.8-- 12.8

14 दिस6बर- 26.2-- 13

13 दिस6बर- 25.5-- 13.6

12 दिस6बर- 27--- 12.9

11 दिस6बर- 26.8-- 11.2

10 दिस6बर- 25.8-- 10.6

09 दिस6बर- 26.7-- 11.6

08 दिस6बर- 27.1-- 15.1

जाड़े का मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है। सुबह और शाम ढलते ही ठंड का एहसास हो रहा है। दोपहर में जिस तरह से धूप 2िाल रही है, उससे साफ है कि ठंड के जोर पकड़ते ही कोहरे की घनी चादर दे2ाने को मिलेगी।

-प्रो। एआर सिद्दिकी, ज्योग्राफी डिपार्टमेंट इलाहाबाद यूनिवर्सिटी

हल्की शीतलहरी का एहसास लोगों को हो रहा है। इसकी वजह पहाड़ों पर बर्फबारी का तेज होना है। जैसे-जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तेज होगी, वैसे वैसे गलन के साथ ठंडी हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।

-प्रो। बीएन मिश्रा, ज्योग्राफी डिपार्टमेंट इलाहाबाद यूनिवर्सिटी