पत्नी बाध्ाक बनी

जर्मनी के रहने वाले 53 साल के होर्स्ट कोएनिग कंप्यूटर के एक्सपर्ट है। उसने एक फिलीपीनी महिला से शादी रचाई थी। हालांकि बाद में थाईलैंड में जाकर वहां पर सेक्स करने की इच्छा के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। बीते साल नवंबर में हत्या के बाद से वह इन दिनों जर्मनी कोर्ट में कानूनी प्रक्रियाओं में गुजर रहा है। इस दौरान होर्स्ट कोएनिग का कहना है कि उसकी हमेशा से चाहत रही है कि वह हॉलीडे में थाईलैंड जाए। वहां पर वेश्याओं और शराब का एक साथ मजा ले। जिससे उसकी ऑनलाइन कुछ महिलाओं से दोस्ती भी हो गई थी, लेकिन वह वहां पर अकेले नहीं जा पा रहा था।

हथौड़ा लेकर आया

होर्स्ट कोएनिग ने अपने इस शौक में अपनी पत्नी सबसे बड़ी बाधक नजर आ रही थी। ऐसे में उसने पहले प्लान किया कि वह पत्नी को साथ लेकर थाईलैंड जाए और उसकी वहीं हत्या कर दे। टिकट आदि भी बुक करा दिया लेकिन हिम्मत नहीं हुई। ऐसे में उसके टिकट बेकार हो गए, लेकिन उससे नहीं रहा जा रहा था। ऐसे में एक बार फिर उसने इसके लिए अपना मन मजबूत बनाया। इसके बाद उसने कंप्यूटर का सहारा लिया। कंप्यूटर में हत्या करने की पूरी डिटेल पढ़ी और फिर पूरा प्लान बनाया। 28 नवंबर को एक वह एक हथौड़ा लेकर आया।

शौक पूरा कर लौटा

दो दिन बाद करीब 1 दिसंबर को पत्नी को सोते हुए देख उसका मर्डर कर दिया। पत्नी के शरीर को आठ टुकड़ो में बांट दिया। इसके बाद उसने अपने कमरे के दरवाजों और खिड़कियों को सील कर थाईलैंड चला गया। वहां से जब लौटा तो उसने कंप्यूटर में डेडबॉडी से आने वाली स्मेल को कम करने के तरीके पढ़े। इस दौरान उसने अपने घरवालों को सूचना दी कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर फिलीपीन चली गई है, लेकिन वह उसे एक दिन जरूर वापस लाएगा। हालांकि बाद में पुलिस ने इस मामले की खोजबीन में उसकी सारी हकीकत पता कर ली। उसके घर और कंप्यूटर की तलाशी में उसके खिलाफ हर एक सबूत पुलिस को मिल गया और उसे अरेस्ट कर लिया।

यहां भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे छोटा स्कूल, बच्चों की संख्या पर आएगी हंसी...

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk