किराए पर मिलते हैं जानवर
जर्मनी के चिड़ियाघरों में इन दिनों काफी अजब-गजब खबरें सुनने को मिल रही हैं। यहां लोग ऐसी गुजारिशें कर रहे हैं जिसे पूरा कर पाना मुश्किल है। कभी बीवी के लिए कोई बंदर मांगने आ जाता है तो वहीं कोई कुछ घंटों के लिए हाथी किराए पर चाहिए होता है। ऐसे में चिडियाघर प्रशासन काफी तंग आ गया है। हालांकि जू के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं कि कोई उनके चिड़ियाघर के जानवरों का इस्तेमाल सार्वजनिक कार्यक्रम, जैसे जन्मदिन की पार्टी के लिए गुजारिश करे। लेकिन लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए जू प्रशासन भी हैरान हो गया है।

जानवरों की सुरक्षा भी जरूरी

चिड़ियाघर के अधिकारी बताते हैं कि ऐसे विचार और अर्जी जानवरों की सुरक्षा को देखते हुए स्वीकार नहीं की जाती। कभी कभी लोग बड़े रचनात्मक विचार लेकर चिड़ियाघर वालों के पास आते हैं। जैसे कि जर्मनी के एक शख्स ने चिड़ियाघर से पूछा कि क्या वह अपनी पत्नी को उनके बर्थडे पर कुछ घंटों के लिए चिंपाजी गिफ्ट कर सकता है। वह चाहता था कि उसकी बीवी चिंपाजी से प्यार कर सके। इसी तरह अन्य लोग भी चिड़ियाघरों से अलग अलग तरह की मांग करते हैं।

ऊंट और दरियाई घोड़े भी मांगे गए

रिपोर्ट की मानें, तो एक बार तो एक शख्स ने गर्मी में त्योहार मनाने के लिए ऊंट उधार मांग लिया। एक और शख्स ने तो दरियाई घोड़े मांगे ताकि उसकी खाई में उगे शैवाल को साफ किया जा सके। जर्मनी के मध्य पश्चिम में बने चिड़ियाघर की प्रवक्ता जाबिना हास बताती हैं, लोग यह नहीं समझ पाते कि जानवर उनके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

inextlive from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk