यहां से शुरू हुई थी कहानी
दीप्ति नाम की लड़की को 10 फरवरी को वैशाली मेट्रो स्टेशन के बाहर से अगवा कर लिया जाता है। इसके दो दिन बाद वह पानीपत में मिलती है। इस मामले के सारे आरोपी हरियाणा से पकड़े गए हैं। इन सभी आरोपियों का मास्टरमाइंड है देवेंद्र। बता दें कि देवेंद्र कुरुक्षेत्र की जेल से भागा हुआ है। उसके ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम है। पुलिसिया पूछताछ में ये बात मुख्य तौर पर निकलकर सामने आती है कि देवेंद्र एक मानसिक रोगी है।

लड़की को देखकर ऐसा सोच बैठा देवेंद्र
उसने इससे पहले लड़की को कहीं जाते हुए देखा और वह जब भी उसे देखता तो उसको लगता कि यह सिर्फ उसके लिए बनी है। यही कारण था कि अगवा करने के बाद उसने किसी को भी लड़की को हाथ तक नहीं लगाने दिया। लड़की को उसकी इस मन:स्थिति की खबर भी नहीं थी। वहीं उसको अगवा करने के कुछ दिन बाद देवेंद्र को जब खुद पर पुलिस का प्रेशर ज्यादा लगने लगा, तो उसने उस लड़की को छोड़ दिया।

पुलिसिया पूछताछ में हुआ खुलासा
इसके बाद हुई पुलिसिया पूछताछ में ये भी पता कि देवेंद्र बीए पास है। पढ़ाई के दौरान पढ़ी हिटलर की बायोग्राफी उसको पूरी तरह से याद है। खुद को वह चंगेज खां का शिष्य बताता है। सिर्फ यही नहीं वेस्टर्न हिस्ट्री के कई हीरो और विलेन से वह बेहद प्रभावित है।

ये हैं दीप्ति सरना  
उसको ऐसा लगता था कि लड़की को अगवा करने के बाद वह उससे अपने प्यार का इजहार करेगा और लड़की मान जाएगी। उसके बाद वह दोनों नेपाल में शिफ्ट हो जाएंगे। अब जानते हैं कुछ दीप्ति सरना के बारे में। दीप्ति एक शॉपिंग वेबसाइट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती है। दीप्ति के नाम पर स्नैपडील ने #HelpFindDipti के नाम से सोशल मीडिया पर मुहिम भी शुरू की। साथ ही लोगों से अपील भी की कि दीप्ति से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी ट्विटर पर डायरेक्ट मैसेज के जरिए भेजिए।

inextlive from India News Desk

 

National News inextlive from India News Desk