-फरीदपुर में सड़क किनारे मिले थे दोनों

-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में हुए थे एडमिट

BAREILLY: फरीदपुर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले। दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों के घरों में ताला लगा हुआ है, इसलिए सुसाइड के प्रयास की असली वजह पता नहीं चल पायी है।

घरों में लगा मिला ताला

ख्म् जनवरी की दोपहर में फरीदपुर के बुखारा रोड पर एक लड़का और लड़की बेहोशी की हालत में मिले। दोनों को तुंरत फरीदपुर की पीएचसी में एडमिट कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में रेफर किया गया। यहां कुछ देर एडमिट रहने के बाद परिजन पहुंचे और दोनों को प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाने की बात कहकर चले गए, लेकिन उसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चल सका है। डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में लड़के का नाम अरविंद लिखा हुआ था। वह बकैनिया का रहने वाला है। वह शादीशुदा बताया जा रहा है। वहीं लड़की नगरिया विक्रम की रहने वाली है। फरीदपुर एसएचओ ने बताया कि दोनों के गांवो में पुलिस भेजी गई लेकिन दोनों के घरों में ताला लटका मिला।