CHAIBASA: एक युवक से परेशान होकर ख्0 वर्षीय युवती फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कंकुसी गांव में शनिवार रात लगभग दस बजे घटी है। मृतक का नाम दुर्गी कुजूर था। वह महिला कॉलेज में बीए पार्ट वन में पढ़ती थी। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की मौसी सोमो कुजूर के फर्द बयान पर तांतनगर ओपी क्षेत्र के हेस्साडीह गांव निवासी मानसा खलखो खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है। मानसा खलखो दुर्गी से शादी करने का मन बना लिया था।

जान लेने की धमकी

कुछ दिन पहले चक्रधरपुर का रहने वाला भीम कोया व उसके परिजन शादी का प्रस्ताव लेकर दुर्गी कुजूर का घर आया था। भीम कोया सेना में नौकरी करता है जिसके कारण दुर्गी कुजूर के परिजनों ने शादी का प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए आगे का कार्यक्रम बनाया था। यह बात मानसा खलखो को पता चल गई। उसने दुर्गी और भीम कोया को जान से मार डालने की धमकी दी। इससे दुर्गी काफी परेशान हो गई। शनिवार रात को अपने घर के सभी सदस्य एक कमरे में टीबी देख रहे थे। वह मौका पाकर दूसरे कमरे में चली गयी और रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देरी बाद उसके परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। तभी देखा कि दुर्गी कुजूर एक कमरे में रस्सी के सहारे फांसी पर झूल रही है। आनन-फानन में उसे फांसी के फंदे ने नीचे उतारा गया लेकिन तब तक दुर्गी कुजूर अपना दम तोड़ चुकी थी।