- किसी पर नहीं लगाया कोई आरोप

आगरा। थाना ताजगंज एरिया में नेपाली मूल की युवती ने फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया। उसने नोपाली भाषा में सुसाइड नोट छोड़ा। सुसाइड नोट पढ़वाने के लिए पुलिस ने इंटर प्रिटिएटर बुलवाया। सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं था।

किराए के मकान में रहने आए थे

मूल रूप से नेपाल निवासी ओम प्रकाश ताजनगरी में पत्‍‌नी केसा के साथ 20 दिन पहले किराए के मकान में रहने आया था। ओमप्रकाश एक होटल में काम करता है। मंगलवार को केसा ने फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसने सुसाइड नोट में लिखा कि 'मैं किसी को सुख नहीं दे पा रही हूं बाबू ऐसी लड़की से शादी करना जो सबकों सुख दे सके। मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है'।

शादी के एक महीने बाद लगाई फांसी

आगरा। थाना छत्ता बेलनगंज निवासी 19 वर्षीय पूनम पुत्री मदन लाल की शादी 10 दिसम्बर 2017 को गल्ला मंडी ताजगंज निवासी दीपक से हुई थी। दीपक गाड़ी चलाता है। बुधवार को पूनम ने फांसी का फंदा बना कर सुसाइड कर लिया। मायका पक्ष का कहना था कि जब वह आए तो बेटी को गाड़ी में डाल कर ले जा रहे थे। मायका पक्ष ने इस मामले में दहेज मांगने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने शव को बेलनगंज में घर के सामने रख कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझा कर मामला शांत किया। मायका पक्ष ने थाना ताजगंज में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत किया है।