RANCHI: झारखंड में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। यह खुलासा झारखंड पुलिस की मंथली रिपोर्ट में हुआ है, जिसमें वर्ष ख्0क्7 के जनवरी से लेकर अप्रैल तक राज्य के विभिन्न जिलों में कथित रेप के भ्00 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें रेप के बाद मर्डर, सेक्सुअल हैराशमेंट व किडनैपिंग के मामले भी शामिल हैं। वहीं, वर्ष ख्0क्भ् में ऐसे ब्ख्भ् मामले दर्ज हुए। ऐसे में सहज ही अंदाज लगाया जा सकता है कि झारखंड में बलात्कार की वारदातें कितनी तेजी से बढ़ रही हैं। झारखंड में आए दिन हत्या, लूट और रेप की वारदातों से भय का माहौल है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध सारी सीमाएं लांघ चुके हैं।

राजधानी में भी बढ़े रेप केसेज

झारखंड पुलिस क्राइम रिकॉर्ड के आंकड़ें बताते हैं कि जनवरी में बलात्कार के 9ख्, फरवरी में म्7, मार्च में 9फ् मामले दर्ज हुए, जबकि अप्रैल में दर्ज मामलों की संख्या 99 है। रांची जिले में एक साल के दौरान कथित बलात्कार के 80 मामले रजिस्टर्ड हुए हैं।

महिलाओं की सेफ्टी को लेकर कोर्ट सख्त

दुष्कर्म की शिकार पीडि़ता या उनके घर वाले मामले दर्ज करा रहे हैं। पहले कई मामले बताए नहीं जाते थे। रिपोर्टिंग बढ़ी है तो पुलिस तत्काल कार्रवाई भी करती है। अधिकतर मामलों में पुलिस कथित आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी भी कर रही है। इस मामले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोर्ट भी सख्त हो है।

सत्यार्थी भी जता चुके हैं चिंता

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी भी चिंता जता चुके हैं कि आज हमारी बच्चियां असुरक्षित है़ं। यौन अत्याचार की शिकार हो रही है़ं। दो वर्ष, क्0 वर्ष की बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है़। हमारा बचपन असुरक्षित है़। हर एक मिनट में चार बेटी-बेटियां मृत्यु के निवाले बन रहे है़ं। बच्चियों की सुरक्षा को लेकर मां-बाप, चाचा-चाची, भाई और समाज डरा हुआ है़। पास-पड़ोस, बस यहां तक की लिफ्ट भी सुरक्षित नहीं है़। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया है कि ट्रैफिकिंग को लेकर सख्त कानून बने। समय पर मामले की सुनवाई हो और सरकार पुनर्वास की व्यवस्था करे़।

क्कड्डह्यह्ल द्धद्बह्यह्लश्रह्मब्

ख्ख् मई, ख्0क्7: चक्रधरपुर में एक युवती से गैंगरेप किया गया। युवती अपना अस्मत बचाने के लिए नदी में कूद गई थी। इसके बावजूद आरोपियों ने उसके साथ खेत में गैंगरेप किया।

क्9 अप्रैल, ख्0क्7: गिरिडीह में ख्0 वर्षीय मूक-बधिर (दिव्यांग) युवती के साथ शहर के सात युवकों ने सामूिहक दुष्कर्म किया था।

भ् जनवरी, ख्0क्7: जोबांग थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म। आरोपी वाहन चालक सूरज महतो रांची के कांटाटोली का रहनेवाला था।

ख्8 दिसंबर, ख्0क्म्: पलामू जिले के राहैया में एक नवविवाहिता से पति और उसके दो दोस्तों ने बंदूक का डर दिखाकर कथित तौर पर बलात्कार किया।

क्7 दिसंबर, ख्0क्म्: रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित बूटी निवासी क्9 वर्षीया छात्रा से रेप का प्रयास। विरोध करने पर हत्या कर शव जलाया।

ख्8 सितंबर, ख्0क्म्: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के हुंडरू गांव में झाडि़यों के बीच से एक युवती का शव बरामद किया गया था।

ख्8 दिसंबर, ख्0क्भ्: चलती ट्रेन में नाबालिग से गैंगरेप। सेना का जवान हिरासत में लिया गया था। देवघर जिले में हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस में गैंगरेप हुई थी।

ख्0 दिसंबर, ख्0क्भ्: रांची पुलिस ने बरियातू में दो लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार को गिरफ्तार किया था।

वर्ष ख्0क्ब् : रांची में नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर गैंगरेप में आठ आरोपी गिरफ्तार हुए थे।