बीएचयू में गीता जयन्ती के उपलक्ष्य पर गीता समिति द्वारा सस्वर गीता पाठ एवं सम्भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न

VARANASI

गीता जयन्ती के उपलक्ष्य में रविवार को मालवीय भवन, बीएचयू में गीता समिति की ओर से सस्वर गीता पाठ एवं सम्भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांच वर्गो में हुई प्रतियोगिता में शहर के फ्भ् स्कूलों के क्फ्8 प्रतियोगी शामिल हुए।

कनिष्ठ वर्ग में शुभम दुबे, ईशान योगेशभट्ट ने पहला, सौरभ तिवारी ने दूसरा व प्रहलाद द्विवेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिवम पाण्डेय, ‌र्त्यम्बकेश्वर शुक्ला को सांत्वना पुरस्कार मिला। मध्यम वर्ग कण्ठस्थ गीता पाठ में राहुल तिवारी, आयुष दुबे, रामकृष्ण मिश्र ने पहला, भास्कर तिवारी व विवेक मिश्र ने दूसरा तथा शंभू नाथ मिश्रा, मुकुन्द तिवारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंकित शुक्ला, धीरज उपाध्याय व निशांत शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में दीक्षा सिंह ने प्रथम

रघुवर प्रसाद शुक्ल ने दूसरा व

दीपक कुमार तिवारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। गुंजन चौबे, सर्वेश मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार मिला। गीता सम्भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गो में अपूर्व सर्राफ व दीक्षा सिंह ने पहला, ऋषिका यादव व शशांक पाण्डे य ने दूसरा, ऋचा सिंह व सुचित्रा सेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सर्वेश मिश्र, स्मृति कुमारी, महेन्द्र पाण्डेय, रमणीक चन्द्र द्विवेदी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। सभी प्रतिभागियों को क्0 दिसंबर हो होने वाले गीता जयन्ती कार्यकम में वीसी प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी के हाथों पुरस्कृत किया जायेगा।

-