सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने किया खुलासा
एंड्रायड प्ले स्टोर पर कुछ एप ऐसे हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से काफी खतरनाक हैं। सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने इस बात का पता लगाया कि, ये एप आपके फोन को कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन एपस ने रूट प्रिविलिज लेने और डिवाइस पार्टिशन में फाइल्स कॉपी करने जैसे कई काम किए थे। अब यहां सबसे बड़ी समस्या यह है कि ये फाइल्स फैक्ट्री रिसेट करने पर भी नहीं हटतीं। तो ऐसे में एंड्रायड यूजर्स को सचेत हो जाना चाहिए और इन खतरनाक एप्स को तुरंत ही हआ देना चाहिए।

1. केक ब्लॉस्ट

2. जंप प्लैनेट

3. हनी कॉम्ब

4. क्रेजी ब्लॉक

5. क्रेजी जेली

6. टिनी पजल

7. निंजा हुक

8. पिगी जंप

9. जस्ट फॉयर

10. ईट बबल

11. हिट प्लैनेट

12. केक ऑवर

13. ड्रैग बॉक्स

इस तरह हटाएं इन एप्स को
यह मैलवेयर ब्रेन टेस्ट फैमिली का है। इसे फैक्ट्री रिसेट करके भी नहीं हटाया जा सकता। क्योंकि अगर ऐसा कर दिया गया तब भी सिस्टम पार्टिशन क्लियर नहीं होती। इसको हटाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी डिवाइस का बैकअप लें।

inextlive from Technology News Desk

 

Technology News inextlive from Technology News Desk