यहां होने हैं पहले चरण के मतदान
प्रथम चरण में जिन जिलों में मतदान होना है उनमें शामली, मुजफ्फरपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा व कासगंज शामिल हैं। तुलना के लिए जिन राजनीतिक दलों को लिया गया उनमें भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व राष्ट्रीय लोकदल शामिल है।

 

 

 

देखिए कहां कौन चल रहा आगे
अगर गूगल सर्च परिणामों को रुचि का पैमाना बनाया जाए। तो इस पैमाने पर प्रचार के अंतिम सप्ताह के दौरान भारतीय जनता पार्टी कहीं आगे नजर आती है। इस दौरान 100 की स्केल पर उसने 46 का बिंदु छुआ। वहीं दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी है जो 22 तक पहुंची। बहुजन समाज पार्टी 9, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 6 व राष्ट्रीय लोकदल इस पैमाने पर 3 पर हैं। यह इस सप्ताह के दौरान का औसत है।

 

बीजेपी ने टच किया 100 का मैक्सिमम प्वाइंट
बीजेपी ने 6 फरवरी को इस स्केल पर 100 का उच्चतम बिंदु छुआ। वहीं प्रचार के अंतिम दिन यह 60 तक पहुंचा। अगर सपा की बात करें तो वह 3 व 4 फरवरी को 34 तक पहुंची। अंतिम दिन सपा 30 पर रही। वहीं बसपा 13, कांग्रेस 8 व रालोद 3 तक पहुंची। बसपा के लिए अधिकतम बिंदु 16 रहा।

 

 

 

इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों के बीच किस पार्टी के बारे में चर्चा
अब उन जिलों की बात करें जहां प्रथम चरण में चुनाव होना है। इन जिलों में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों के बीच किस पार्टी के बारे में चर्चा रही। वह गूगल पर किसके बारे में जानकारी खोज रहे थे। मेरठ में बीजेपी के बारे में रुचि का बिंदु 100 की स्केल पर 11 दिखाता है। वहीं इस स्केल पर सपा व बसपा कमोबेश बराबर हैं। सपा व बसपा 3, रालोद 2 व कांग्रेस 1 है। आगरा में बीजेपी 11, सपा 4 व बीएसपी 2 पर है। फिरोजाबाद में बीजेपी व सपा के बीच सिर्फ 1 बिंदु का अंतर है। बीजेपी इस स्केल पर 9 व सपा 8 पर है। हापुड़ में बीजेपी 11 व सपा 4 पर नजर आती  है।    

 

नोट: आंकड़ें गूगल ट्रेंड एनालिसिस पर आधारित हैं (देखें ग्राफिक्स)।


National News inextlive from India News Desk