- खोराबार एरिया के महेवा में हुआ था विवाद

- मनबढ़ों का शांति भंग में चालान, असलहे बरामद

GORAKHPUR: खोराबार एरिया के महेवा में भूमि विवाद की पैमाइश में गई पुलिस से मनबढ़ भिड़ गए। पुलिस के टाइट होने पर कुछ लोग भाग गए। दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। एक पक्ष के पास से पुलिस ने दो रिवाल्वर, एक रायफल और ख्0 राउंड कारतूस कब्जे में ले लिया है। सीओ का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। असलहों के लाइसेंस मांगे गए हैं।

चल रहा प्रॉपर्टी का विवाद

गोला एरिया के मूल निवासी संजय दुबे महेवा में रहते हैं। महेवा निवासी विकलांग जगदीश सोनकर से उनका प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। आरोप है कि पांच दिसंबर क्ब् को जगदीश की भूमि पर संजय दुबे ने जबरन कब्जा कर लिया। इस मामले में संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। संजय ने पुलिस को तर्क दिया कि मुनेसरा नाम की महिला से उन लोगों ने भूमि खरीदी थी। फरवरी मंथ में जगदीश सोनकर सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पैमाइश कराने गए अफसर

ट्यूज्डे दोपहर पुलिस और प्रशासन के अफसर मामले का निस्तारण कराने पहुंचे। सीओ कैंट अजय कुमार पांडेय, तहसीलदार अनिल कुमार, लेखपाल और कानूनगो के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। संजय दुबे पक्ष के लोगों ने पुलिस से विवाद कर लिया। पुलिस हरकत में आई तो कुछ लोग भाग निकले। बाद में पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान संजय के पक्ष से आए लोगों के पास दो रिवाल्वर, एक रायफल और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने संजय दुबे, नीतिश कुमार, अजीत सोनकर सहित कई लोगों को शांति भंग में चालान कर दिया।

आपस में विवाद करने के दौरान दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया गया। शांति भंग में चालान करके न्यायालय भेज दिया गया। बरामद असलहों के लाइसेंस मांगे गए हैं। जांच पड़ताल के लिए असलहों को थाने में जमा कराया गया है।

अजय कुमार पांडेय, सीओ कैंट, एएसपी