-कृषि अनुसंधान संस्थान में सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट का सम्मान

द्दह्रक्कन्रुद्दन्हृछ्व/क्कन्ञ्जहृन्: उचकागांव प्रखंड के जमसड़ पंचायत के सिसवनिया गांव की बेटी प्रीति प्रियदर्शिनी ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में पढ़ाई और अनुसंधान में उपलब्धि की बदौलत बिहार और जिले का मान बढ़ाया है। गोपालगंज की बेटी की इस उपलब्धि पर शुक्रवार को संस्थान में आयोजित 56वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद ने 2017 का सर्वश्रेष्ठ छात्र घोषित करते हुए गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जमसड़ पंचायत के सिसवनिया गांव निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य और अमठा भुवन मध्य विद्यालय के शिक्षक अखिलेश्वर कुमार पांडेय और गीता देवी के तीन संतानों में बड़ी प्रीति प्रियदर्शिनी भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली की छात्रा हैं। वह स्नातकोत्तर की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की पढ़ाई और अनुसंधान के क्षेत्र में संस्थान में सर्वश्रेष्ठ छात्र घोषित की गई है। सिसवनिया की बेटी को दीक्षांत समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गांव में सूचना पहुंचने ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।