RANCHI : रांची गौशाला न्यास का 113वां दो दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव 28 और 29 अक्टूबर को होगा। महोत्सव का उद्घाटन राज्य सभा सदस्य महेश पोद्दार करेंगे। दो दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में गौ पालन एवं डेयरी उद्योग की झारखण्ड में संभावनाएं विषय पर वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी। गौशाला न्यास के चेयरमेन ज्ञान प्रकाश बुधिया एवं अध्यक्ष चतुर्भुज खेमका ने रविवार को यह जानकारी दी।

होंगे कई इवेंट्स

दो दिनों के इस उत्सव पर राधा कृष्ण एवं गोपाष्टमी से संबंधित फैन्सी ड्रेस, क्विज, स्लोगन, रेखांकन, चित्रांकन, कविता पाठ, बांसुरी वादन, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किये जा रहें हैं। रांची महिला कॉलेज की छात्राओं एवं कन्हैया इवेन्टस के द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। इस वर्ष गोकुल धाम में विषेश गौ पूजन, तुलादान, सवामनी एवं सुकुरहुटटु, कांके रोड परिसर में आंवलानवमी प्रसाद की विषेश व्यवस्था की गई है। यहां लॉटरी द्वारा चयनित 30 प्रतियोगियों को 29 अक्टूबर दिन रविवार को रांची के पर्यटन स्थल का भ्रमण भोजन के साथ कराया जायेगा।