द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र:

हिस्ट्रीशीटर भू माफिया अयोध्या जायसवाल को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खजनी पुलिस की रिपोर्ट पर कुछ महीने पहले ही अयोध्या को भू माफिया घोषित करते हुए डी-15 गैंग का सरगना बताया गया। अयोध्या पर जिले के अलग-अलग थानों में 18 गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। इसमें डकैती, लूट, हत्या, हत्या की कोशिश, जमीन कब्जा करने का आरोपी है। अयोध्या खजनी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

कई थानों में दर्ज है केस

कैंट थाने में आरटीओ के जमीन के सौदेबाजी, डकैती समेत तीन मामलों में केस दर्ज है। इसमें से एक मामले में अयोध्या ने कोर्ट से स्टे ले लिया था, जिस वजह से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। लेकिन डकैती के पुराने मामले में पुलिस उसके तलाश में थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कैंट पुलिस ने यूनिवर्सिटी के पास से अयोध्या को गिरफ्तार कर सोने की चेन बरामद कर ली है। अयोध्या के खिलाफ कैंट के अलावा खजनी, तिवारीपुर थाने में भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। खजनी में दस से ज्यादा गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने के बाद ही पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया था। कई मामलों में अयोध्या की तलाश में पुलिस लगी थी, लेकिन पुलिस की पहुंच से दूर था। खजनी थाने से उसे गुंडा भी घोषित किया था। इंस्पेक्टर कैंट मनोज पाठक ने बताया कि अयोध्या को गिरफ्तार कर उसके पास से चेन बरामद कर लिया गया है।