-शहर में शुरू हुआ वाहनों का ई चालान

-आरटीओ के प्रवर्तन अधिकारी करेंगे जांच

GORAKHPUR:

वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन 5ारी पड़ सकता है। पुलिस के मैन्युअल चालान करने पर हाथ-पांव जोड़कर काम चल जाता था। लेकिन आरटीओ ने चालान काट दिया जो जुर्माना जमा कराना ही पड़ेगा। बुधवार को शहर की सड़कों पर आरटीओ ने ई चालान की व्यवस्था शुरू की। हाथ में मोबाइल फोन लिए आरटीओ इनफोर्समेंट की टीम सड़क पर उतरी तो लोग हैरत में पड़ गए। बाइक का चालान काटने को लेकर काफी हो-हुज्जत 5ाी हुई।

रोज चलेगा अ5िायान, देना हाेगा जुर्माना

आरटीओ की ओर से रोजाना चेकिंग अ5िायान चलाया जाएगा। इस अ5िायान के दौरान आरटीओ इनफोर्समेंट के अधिकारी और कर्मचारी ई-चालान काटेंगे। ई चालान सिस्टम को प्रयोग में लाने के लिए आरटीओ ने प्रयोग शुरू किया है। बुधवार को शहर में कई जगहों पर चालान काटा गया। एआरटीओ इनफोर्समेंट संदीप जायसवाल, संदीप पंकज और शारदा कुमार ने अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 260 लोगों के 2िालाफ कार्रवाई की। इस दौरान किसी को जुगाड़ लगाने का मौका नहीं मिल सका। एआरटीओ संदीप जायसवाल ने बताया कि रोजाना अ5िायान चलाया जाएगा। ई चालान सिस्टम में सारी व्यवस्था आनलाइन है। इसलिए किसी का कोई जुगाड़ नहीं लग पाएगा।

दोबारा चालान पर सस्पेंड हो जाएगा लाइसेंस

आरटीओ के अधिकारियों ने बताया कि ई चालान सिस्टम सेंट्रल सर्वर से जुड़ा है। चेकिंग के दौरान जरूरी कागजात न होने पर तत्काल आनलाइन चालान काट करजुर्माना की रसीद दे दी जाती है। दोबारा चालान कटने पर ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल होने का इंतजाम है। आनलाइन व्यवस्था होने से इसमें किसी तरह की गड़बड़ी 5ाी नहीं की जा सकती है। आरटीओ अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर चलते समय वाहनों से संबंधित पूरे कागजात र2ों। बिना हेलमेट पहने कतई बाइक न चलाएं। चालान कटने के बाद आरटीओ में कागज दि2ाने पर सौ रुपए का जुर्माना जमा कराकर पेपर वापस ि1मल जाएंगे।

आरटीओ का जुर्माना

हेलमेट - 100 रुपए

रजिस्ट्रेशन पेपर- 4000 रुपए

इंश्योरेंस पेपर- 800

ड्राइविंग लाइसेंस-1200

पाल्यूशन- 1000 रुपए

वर्जन

ई चालान का प्रयोग शुरू किया गया है। इसमें सारी व्यवस्था आनलाइन है। इसलिए पूरी कार्रवाई तत्काल अपडेट हो जाती है। प4िलक से अनुरोध है कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें। पेपर के अ5ाव में चालान कटने पर आरटीओ में पेपर दि2ाकर सिर्फ सौ रुपए का जुर्माना जमा करा करके राहत मिल जाएगी।

संदीप जायसवाल, एआरटीओ इनफोर्समेंट