- दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट की तरफ से चलाए गए कैंपेन हाल ए हॉस्टल की DDUGU VC ने की सराहना

- संज्ञान लेते हुए सभी हॉस्टल्स के वार्डेन से मांगी समस्याओं की लिस्ट सहित इस्टीमेट

GORAKHPUR: डीडीयूजीयू हॉस्टलर्स के लिए खुशखबरी है। यहां के हॉस्टल्स की बदहाली उजागर करते दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के कैंपेन हाल ए हॉस्टल का वीसी प्रो। विजय कृष्ण सिंह ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। वीसी ने दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट रिपोर्टर को बताया कि ब्वॉयज और ग‌र्ल्स हॉस्टल की जितनी भी समस्याओं को उजागर किया गया है, उनकी लिस्ट बनाने के लिए वार्डेन को निर्देशित कर दिया गया है। साथ ही इसका इस्टीमेट भी मांगा गया है। लिस्ट और इस्टीमेट आने के बाद बजट निर्धारित कर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

हमने समझी परेशानी

बता दें, डीडीयूजीयू हॉस्टल्स में कई वर्षो से पानी, बिजली, टॉयलेट साफ-सफाई, सुरक्षा, मेस, एलॉटमेंट आदि व्यवस्थों की खराब स्थिति को लेकर हॉस्टलर्स परेशान हैं। समस्याओं के बारे में जानते हुए भी जिम्मेदार मात्र आश्वासन देकर टालमटोल करते रहे। दैनिक जागरण - आई नेक्स्ट ने हॉस्टलर्स की परेशानी को समझते हुए 'हाल ए हॉस्टल' कैंपेन चलाना शुरू किया। जिसमें चार ब्यॉयज और दो ग‌र्ल्स हॉस्टल्स की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।

बेहर शिक्षा ही उद्देश्य

इस बीच आए नए वीसी प्रो। विजय कृष्ण सिंह की नजर इस कैंपेन पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसका संज्ञान लिया। उन्होंने सभी हॉस्टल्स के वार्डेन से स्डूडेंट्स की समस्याओं की लिस्ट और उन्हें दूर करने के लिए जरूरी इस्टीमेट मांगा है। इसके अलावा सभी डिपार्टमेंट्स की क्लासेज में टूटे फर्नीचर की मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया है। साथ ही छह महीने के भीतर टीचर्स और कर्मचारियों के रिक्त पदों की भर्ती पूरी करने को भी कहा है। वीसी प्रो। विजय कृष्ण सिंह ने जिम्मेदारों को निर्देश देते हुए कहा है कि बेहतर सुविधाएं मुहैया कराकर ही शिक्षा का स्तर बेहतर किया जा सकता है। इसलिए स्टूडेंट्स की जो भी दिक्कतें हैं, उन्हें प्राथमिकता से दूर किया जाए।

ये हॉस्टल थे शामिल

- एनसी हॉस्टल

- संतकबीर हॉस्टल

- स्वामी विवेकानंद हॉस्टल

- गौतम बुद्ध हॉस्टल

- अलकनंदा ग‌र्ल्स हॉस्टल

- महारानी लक्ष्मीबाई ग‌र्ल्स हॉस्टल

वर्जन

हॉस्टल्स की समस्याएं उठाता दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट का कैंपेन बेहद सराहनीय है। हॉस्टलर्स की समस्याएं पहली प्राथमिकता पर हैं। उनकी जो भी समस्या है उन्हें दूर कराया जाएगा। हॉस्टल की समस्याओं की लिस्ट और उनसे जुड़ा इस्टीमेट सभी वार्डेन से मांगा गया है। जानकारी मिलने के बाद बजट निर्धारित कर कार्य कराया जाएगा।

- प्रो। विजय कृष्ण सिंह, वीसी। डीडीयूजीयू