- जिन गाडि़यों को पॉल्यूशन रोकने के लिए बंद किया गया, उन्हें खरीदने को लगी लाइन

- दस-पांच हजार रुपए की छूट की लालच में खत्म हो गई पर्यावरण की परवाह

GORAKHPUR: कहां तो सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण की चिंता करते हुए बीएस-3 गाडि़यों की बिक्री पर रोक लगा दी। वहीं हमने दस-पांच हजार रुपए बचाने के लिए पर्यावरण और शहर की सेहत की फिक्र छोड़ उन्हीं गाडि़यों के लिए लाइन लगा दी। पिछले दो दिनों में यह विडंबना भरा नजारा शहर के हर शो-रूम पर देखने को मिला। चार-छह महीने में जितनी गाडि़यां बिकती हैं, उतनी महज दो दिनों के अंदर बिक गई। 'जहर' उगलने वाली इन गाडि़यों के लिए लोगों की बेताबी हैरान करने वाली थी। न तो इन्हें शहर के फ्यूचर की चिंता थी और न ही आने वाले जेनरेशन की।

व्हीकल्स से 68 परसेंट पॉल्यूशन

गौरतलब है कि शहर में पॉल्यूशन लेवल पहले ही खतरनाक स्तर पर है। इसमें भी टोटल एयर पॉल्यूशन का 68 फीसदी सिर्फ गाडि़यों से निकलने वाले धुएं के चलते होता है। जिले में फिलहाल करीब कुल नौ लाख गाडि़यां रजिस्टर्ड हैं। इनमें टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर गाडि़यों की संख्या शामिल है। अब इसमें दो दिन में बिकी गाडि़यों की संख्या अगर शामिल कर ली जाए और वो भी वो गाडि़यां जो कि बीएस-3 मॉडल की हैं। यानी हमने अपने शहर का दम घोंटने का पूरा इंतजाम कर दिया है।

बीएस 3 स्मोक एमिशन -

डीजल व्हीकल - 65 एचएसयू से नीचे होना चाहिए

पेट्रोल और सीएनजी व्हीकल - कार्बन मोनो ऑक्साइड 0.5 परसेंट से कम, हाइड्रो कार्बन 750 पीपीएम से कम

बीएस 4 स्मोक एमिशन -

डीजल व्हीकल - 50 एचएसयू से नीचे होना चाहिए

पेट्रोल और सीएनजी व्हीकल - कार्बन मोनो ऑक्साइड 0.3 परसेंट से कम, हाइड्रो कार्बन 200 पीपीएम से कम

बीएस-3, बीएस-4 में यह है अंतर

Two Wheeler

BS3 -

CO - 1.87gm/KMs

HC+NOx - 1.08 gm/KMs

BS4 -

CO - 0.75gm/KMs

HC+NOx - 0.75 gm/KMs

इतना पॉल्यूशन आपको बीमार बनाने के लिए काफी है

Oct 2015

PM 10 SO2 NO2

Residential 89.8 6.0 17.3

Commercial 169.6 21.9 43.3

Industrial 188.9 29.3 54.6

Jan 2016

PM 10 SO2 NO2

Residential 118.5 7.94 19.84

Commercial 198.64 23.53 44.29

Industrial 234.1 29.86 52.22

April - 2016

PM 10 SO2 NO2

Residential 126.5 12.7 25.1

Commercial 219.6 22.2 50.4

Industrial 243.7 31.61 60.7

July - 2016

PM 10 SO2 NO2

Residential 51.1 6.1 14.3

Commercial 86.6 14.3 28.6

Industrial 123.1 17.7 30.7

Oct - 2016

PM 10 SO2 NO2

Residential 66.5 7.2 19.5

Commercial 115.3 19.1 32.0

Industrial 133.9 21.5 39.1

Jan - 2017

PM 10 SO2 NO2

Residential 113.8 7.2 19.1

Commercial 213.7 24.6 44.0

Industrial 228.9 30.4 52.9

बीएस4 मानकों में कार्बन मोनो ऑक्साइड और दूसरे पॉल्यूटेंट के लेवल में काफी कमी की गई है। इससे निश्चित तौर पर पॉल्युशन कम करने में काफी मदद मिलेगी। इसके लिए सभी जिम्मेदार बधाई के हकदार हैं।

- डॉ। गोविंद पांडेय, एनवायर्नमेंटलिस्ट

1700 गाडि़यां दो दिन में आरटीओ में रजिस्टर्ड

1000 गाडि़यां शुक्रवार को रजिस्टर्ड

700 गाडि़यां गुरुवार को रजि‌र्स्ड

2.5 करोड़ रुपए की कमाई आरटीओ की दो दिन में

1.4 करोड़ रुपए शुक्रवार को कमाए आरटीओ ने