समुद्री डकैतों की हो सकती है करतूत

सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर सरकार द्वारा स्थापित हेल्पलाइन नंबर (+234-9070343860) भी बताया। वहीं, जहाजरानी महानिदेशालय के एक अधिकारी ने कहा कि यह समुद्री डकैती का मामला हो सकता है। जहाज से सभी तरह के संपर्क टूट चुके हैं। लेकिन अभी तक किसी तरह की फिरौती की मांग नहीं की गई है। यह जहाज मुंबई स्थित 'एंग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट' का है।

फिरौती के बाद रिहा हुआ था एमटी बैरेट

मालूम हो कि एक महीने से भी कम समय में यह इस तरह की दूसरी घटना है। इसी महीने बेनिन तट के नजदीक ही एक अन्य जहाज 'एमटी बैरेट' भी लापता हो गया था। बाद में पता चला कि उसे हाईजैक कर लिया गया है। इस जहाज में भी चालक दल के 22 सदस्य थे और ज्यादातर भारतीय थे। कथित तौर पर फिरौती दिए जाने पर उन्हें रिहा कर दिया गया था।

International News inextlive from World News Desk