नोट:-इसमें फोटो भी मौजूद है

- नेहरू वार्ड जल्द ही नए लुक में नजर आएगा

- इस वार्ड का नाम नेहरू हैरिटेज वार्ड रखा जाएगा

- इसका निर्माण राज्य संस्कृति विभाग द्वारा किया जाएगा

DEHRADUN : सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जिला कोर्ट के सामने स्थित नेहरू वार्ड जल्द ही नए लुक में नजर आएगा। जहां तमाम स्कूलों, इंस्टीट्यूशंस के स्टूडेंट्स से लेकर देशभर के टूरिस्ट प्रथम प्रधानमंत्री पं। जवाहर लाल नेहरू के बारे में करीब से जानकारी हासिल कर पाएंगे। इसीलिए इस वार्ड का नाम भी नेहरू हैरीटेज वार्ड रखा जाना प्रस्तावित है। इसका निर्माण राज्य संस्कृति विभाग द्वारा किा जाएगा।

पं। नेहरू की दून से जुड़ी यादें

देहरादून से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं। जवाहर लाल नेहरू की काफी यादें जुड़ी हैं। दून उनके पसंदीदा शहरों में से एक था। इत्तेफाक भी रहा कि ब्रिटिश हुकुमत के दौरान देश की आजादी के लिए आंदोलनरत रहे पं। नेहरू ने एक नहीं, चार बार देहरादून के कारागार में बंदी जीवन व्यतीत किया। इसकी हकीकत आज भी करीब से देखने को मिलती है। जिला जज कार्यालय के ठीक सामने, जहां पहले कभी दून की कारागार हुआ करती थी, अब वह सुद्धोवाला शिफ्ट हो गया है। वहीं नेहरू वार्ड विद्यमान है। जहां नेहरू ने बंदी जीवन व्यतीत किया है।

नेहरू हैरीटेज वार्ड कहलाएगा अब

नेहरू वार्ड में क्भ् अगस्त स्वतंत्रता दिवस, ख्म् जनवरी और बाल दिवस पर खास रोशन रहता है। हालांकि अब तो नेहरू वार्ड हर किसी के लिए खुला रहता है। लेकिन अब नेहरू वार्ड के विस्तारीकरण की योजना बनाई गई है। नेहरू वार्ड के विस्तारीकरण के लिए सरकार के जमीन भी मुहैया करा दी गई है। राज्य संस्कृति विभाग आजकल डीपीआर तैयार करने पर जुटा है। संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट के अनुसार नेहरू वार्ड अब नेहरु हैरीटेज वार्ड के तौर पर विकसित होगा। जहां लाइब्रेरी के साथ म्यूजियम भी सुसज्जित किया जाएगा। डीपीआर शासन को भेज कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।