बड़ी समस्या बने

ऊपर की लाइन पढ़कर आप थोड़ा अचरज में जरूर होंगे लेकिन यह पूरी तरह से सच है। इंडोनेशिया के जकार्ता में चूहों का जबर्दस्त आतंक है। यहां पर चूहे एक बड़ी परेशानी बन चुके हैं। जकार्ता में साफ सफाई बनाए रखने के लिए लाख कोशिशें होती हैं लेकिन चूहों की वजह से गंदगी खत्म नहीं होती है। यहां पर चूहों की वजह से बच्चों व सामानों को काफी नुकसान होता है। जिससे अब इनसे निजात पाने के लिए सरकार ने एक खास योजना शुरू की है। सरकार ने चूहा पकडऩे वाले को 20000 रुपये ईनाम देने का ऐलान किया है।

यहां पर भी पढें: कपड़े उतार कर मरीजों का इलाज करती है यह डॉक्टरजिंदा हो या मुर्दा

सबसे खास बात तो यह है कि चूहा चाहे जिंदा हो या मुर्दा। बस लोगों को चूहा पकड़कर सरकारी अधिकारियों को देना होगा। इसके बाद उन्हें तुरंत कैश में ईनाम मिल जाएगा, लेकिन सरकार ने चूहे मारने के लिए बंदूक का इस्तेमाल करने से मना किया है। वहीं इस संबंध में जकार्ता के डिप्टी गवर्नर जेरॉट सैफुल हिदायत का कहना है कि सरकार को विश्वास है कि इस मुहिम में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। जिससे अब फाइनली लोगों की मदद से चूहों को समाप्त करने में सफलता मिलेगी। बतादें कि भारत में यह ईनाम राशि 100 रुपये होगी।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk