- सिटी में सेंट एंड्रयूज कॉलेज और इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स में यूपी गवर्नर ने किया संबोधित

GORAKHPUR: सिटी स्थित सेंट एंड्रयूज और इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश के गवर्नर राम नाइक ने स्टूडेंट्स को गुरुमंत्र दिए। सेंट एंड्रयूज कॉलेज में उन्होंने प्रतिभागियों का सम्मान भी किया। प्रतिभागियों में लड़कियों की संख्या ज्यादा होने पर उन्होंने कहा कि आज लड़कियों को नहीं, बल्कि लड़कों को एंपॉवरमेंट की जरूरत है। सेंट एंड्रयूज कॉलेज में सुबह 10.33 बजे से 117वें फाउंडेशन डे सेलिब्रेशन प्रोग्राम का आयोजन हुआ। इस मौके पर यूपी गवर्नर राम नाइक ने कॉलेज में बने जुबिली हाल का उद्घाटन किया। इससे पूर्व कॉलेज प्रशासन की तरफ से बुके देकर उनका स्वागत किया गया।

छात्राओं का ही बोलबाला

इस मौके पर गवर्नर ने स्टूडेंट्स, टीचर्स और गेस्ट्स को संबोधित करते हुए कहा कि सेंट एंड्रयूज कॉलेज पूर्वाचल का ऑक्सफोर्ड है। यहां के स्टूडेंट्स में जबरदस्त प्रतिभा है। यह देखकर सुखद आश्चर्य होता है कि यहां छात्रों से ज्यादा छात्राओं की संख्या है। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों में भी लड़कियां आगे हैं। उन्होंने कहा कि इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि छात्राओं को नहीं बल्कि छात्रों को एम्पॉवरमेंट की जरूरत है। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व में भी सुधार होना चाहिए। साथ ही साथ चार मंत्र भी बताए।

गेस्ट्स का वेलकम

पीटर बलदेव ने सभी गेस्ट्स का स्वागत करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ। जेके लाल ने जहां यूपी गवर्नर की तारीफ की। वहीं कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में भी अवगत कराया। इसी क्रम में स्टूडेंट्स जागृति श्रीवास्तव ने वुमन एम्पावरमेंट पर नाटक प्रस्तुत किया। वहीं अनुपम मुखर्जी ने गजल गाकर दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। सौम्या त्रिपाठी ने गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में डीडीयूजीयू के वीसी प्रो। अशोक कुमार भी मौजूद रहे।

इस्लामिया कॉलेज में भी स्वागत

एक अन्य कार्यक्रम में इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित 25वें स्थापना दिवस के मौके गवर्नर राम नाइक का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर माउंट हेरा इंटरनेशनल एकेडमी और 'इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स इतिहास के दर्पण में' किताब का विमोचन किया गया। गवर्नर राम नाइक ने स्टूडेंट्स, टीचर्स और गेस्ट्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस कॉलेज में कितनी बेहतर पढ़ाई होती होगी।

स्टूडेंट्स क्लास करें सीट बढ़ा देंगे

इस मौके पर मेयर डॉ। सत्या पांडेय, डीडीयूजीयू वीसी प्रो। अशोक कुमार, पूर्व मंत्री शिव प्रताप शुक्ल आदि मौजूद रहे। इस दौरान कॉलेज के मैनेजर एस अहमद ने सभी गेस्ट्स का स्वागत किया। कॉलेज फाउंडर अल्हाज शरीफ अहमद का भी स्वागत हुआ।

प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू होने के दौरान गवर्नर राम नाइक ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि इसमें बड़े पैमाने पर सुधार की जरूरत है। गौरतलब है कि पहले भी गवर्नर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपने मुखर वक्तव्य दे चुके हैं।