छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन में जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति के विजया मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें गोविंदपुर हाट बाजार को अपने पंडाल में 'जल संरक्षण' को प्रोत्साहित करने के लिए फ‌र्स्ट प्राइज दिया गया। सेकेंड प्राइज साउंड कंट्रोल के लिए मानगो पारडीह शिवस्थान दुर्गापूजा समिति को और थर्ड प्राइज कैशलेस पूजा के लिए बावनगोड़ा दुर्गापूजा समिति को मिला। इसके अलावा 'वन्यप्राणी संरक्षण' का संदेश देने के लिए कोवाली सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति, 'स्वच्छता अभियान' के लिए टिनप्लेट इवनिंग क्लब व 'सामाजिक समरसता' का संदेश देने के लिए ¨हद सेवा समिति, ह्यूमपाइप को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

सहारा सिटी को सम्मान

इस बार केंद्रीय समिति ने महिलाओं द्वारा संचालित पूजा कमेटियों को भी सम्मानित किया, जिसमें 'स्वच्छता व व पर्यावरण' के लिए सहारा सिटी को प्रथम, 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के लिए सोनारी स्थित सुचित्रा अपार्टमेंट पूजा समिति को द्वितीय व 'पर्यावरण' को प्रोत्साहित करने वाली सोनारी की अलकनंदा अपार्टमेंट पूजा समिति को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

सबसे पहले साकची का विसर्जन

केंद्रीय समिति के मुताबिक इस बार साकची शिव मंदिर सार्वजनिक पूजा कमेटी ने सबसे पहले सुबह 10.55 बजे विसर्जन किया, जबकि इसके बाद मानगो की माधवबाग कॉलोनी व साकची के ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब ने दोपहर 11.30 बजे तक विसर्जन कर दिया। इस बार सबसे अंतिम विसर्जन गोलमुरी सर्कस मैदान ने 11.10 बजे किया, जबकि इससे पहले बर्मामाइंस उत्कल पूजा कमेटी ने प्रतिमा विसर्जन किया।

सभी काफी अनुशासित रहे : एसएसपी

प्रोग्राम में एसएसपी ने कहा कि झारखंड में सबसे ज्यादा दुर्गापूजा कमेटी जमशेदपुर में है, लेकिन सभी काफी अनुशासित रहे। समय पर विसर्जन हुआ। अगले दिन मोहर्रम का विसर्जन भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कहीं कोई घटना नहीं हुई, यह बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रशासन व पूजा समितियां, दोनों ने बराबर सक्रियता दिखाई, जिससे दोनों पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। हमने इस बार ट्रैफिक को प्राथमिकता में रखा था, लिहाजा पूजा के दौरान कहीं भी जाम की नौबत नहीं आई। हमने बाइकर्स गैंग को भी नियंत्रण में रखा, जिसकी वजह से महिलाएं आतंकित रहती थीं।

इससे पूर्व अपर जिला दंडाधिकारी (एडीएम) सुबोध कुमार ने कहा कि यह शहर शांति व सद्भाव के लिए ही जाना जाता है। यह शहर कलाकारों, फिल्मकारों, साहित्यकारों, खिलाडि़यों के लिए भी जाना जाता है। इस बार की पूजा ने इसे प्रमाणित भी कर दिया।

डीसीसी सूरज कुमार ने भी शांतिपूर्ण पूजा के लिए सभी को बधाई दी, तो भविष्य में पूजा कमेटियों से ज्यादा अनुशासन की उम्मीद जताई। महासचिव रामबाबू सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन सचिव अरुण सिंह ने किया, जबकि स्वागत भाषण अध्यक्ष ताराचंद महंती व धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अंबिका बनर्जी ने किया। अंत में प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रीय समिति द्वारा चयनित श्रेष्ठ पूजा समितियों को सम्मानित किया।