दोस्त की शादी में गया था

हाल ही में बिहार में बोकारो स्टील प्लांट में जूनियर इंजीनियर विनोद 3 दिसंबर को अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए मोकामा गया था। विनोद दोस्त की शादी में जमकर मस्ती कर रहा था। उस समय उसे नहीं पता था कि दोस्त की शादी में कुछ लोग उसकी पैरवी कर रहे हैं। यहां वह एक बड़ी मुसीबत में फंस जाएगा। विनोद की मोकामा में कुछ लोगों से मुलाकात हुई। बातचीत में विनोद ने उन लोगों से अपने ट्रांसफर का जिक्र किया।

ट्रांसफर के लिए मिलने गया

ऐसे में पैरवी में लगे शख्स में विनोद से वहीं के एक बड़े नेता से मिलकर अपना मनचाहा ट्रांसफर कराने को कहा। इस पर विनोद उन नेता से मिलने के लिए उस शख्स के साथ गया। जैसे ही विनोद उस घर में गया वहां पर कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। पिस्टल और बंदूक से लैस लोगों ने उससे शादी करने को कहा। विनोद के न करने पर उन लोगों ने उसे रस्सी से बांध दिया। इसके बाद उसे दूल्हा बनाने की तैयार की गई। उसके पैर में नेल पॉलिश आदि लगाई गई थी।

सिर पर सेहरा बांध दिया

लड़की के घरवाले और आरोपी सुरेंद्र यादव ने उसके सिर पर सेहरा बांध दिया और उसकी शादी कराने लगे। विनोद लगातार रोता जा रहा था कि प्लीज उसे छोड़ दो...शादी की बजाय उसे मार दो लेकिन इस बंधन में न बांधो। ऐसे में लड़की के घरवालों ने उसे धमकाया कि अब तक सैकड़ों की लोगों की ऐसे शादी हुई है। कोई वह अनोखा शख्स नहीं है। एक न एक दिन शादी तो करनी नही ही है। कुछ लोगों ने इस शादी का वीडियो भी बनाया था।

घर पहले से आता जाता था

घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे को ढूंढ निकाला था। हालांकि उस वक्त लड़के वालों ने कहीं लिखित शिकायत नहीं की थी। वहीं शादी के एक महीने बाद अब लड़की के घरवालों और लड़के घरवालों में एक नया विवाद उत्पन्न हो गया है। लड़के के घरवालों का कहना है कि लड़की वालों ने अगवा कर जबरन शादी कराई है। वहीं लड़की वालों का कहना है कि लड़का उनके घर पहले से आता जाता रहा है।

मामले की जांच शुरू कर दी

शादी की बात काफी पहले हो चुकी थी लेकिन लड़के वाले दहेज की मांग की वजह से शादी में आनाकानी कर रहे थे। लड़के वाले दानापुर में जमीन और 20 लाख से अधिक कैश मांग रहे थे। दोनों परिवारों में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया है कि यह मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। ऐसे में इस मामले को बाढ़ एएसपी मनोज तिवारी ने अपने संज्ञान में लिया है। उन्होंने दोनों पक्षों की बातें सुनकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

200 साल पुराने संघर्ष की वजह से महाराष्ट्र में कर्फ्यू जैसे हालात, यहां आसानी से समझें पूरा मामला

National News inextlive from India News Desk