- मेरठ आगमन का कार्यक्रम फाइनल

मेरठ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सात फरवरी को मेरठ आगमन का कार्यक्रम शनिवार को फाइनल हो गया। वह सुबह सवा ग्यारह बजे हवाई पट्टी पर आएंगे। यहां से सिविल लाइन में हैलीपेड पर उतरकर नौचंदी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

11.40 पर पहुंचेंगे

नौचंदी मैदान में मेरठ दक्षिण, कैंट व शहर विधानसभा की संयुक्त सभा होगी। इसमें सीएम के साथ राहुल गांधी के मौजूद रहने की जानकारी भी मिल रही है। सीएम 10.15 बजे अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से रवानगी। वह 11.15 बजे परतापुर स्थित हवाई पट्टी पर आएंगे और 11.30 बजे पुलिस लाइन्स के लिए हेलीकॉप्टर से रवानगी होगी। नौचंदी मैदान स्थित रैली स्थल पर वह 11.40 पर पहुंचेंगे। यहां एक घंटे चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वह 11.40 पर रवाना होकर 12.50 पर हवाई पट्टी पहुंचेंगे।

गढ़मुक्तेश्वर में भी सभा

यहां से 1.00 बजे गढ़मुक्तेश्वर विस अंतर्गत स्याना रोड पर राजनगर का मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे किठौर कस्बे में आईएम पब्लिक स्कूल के मैदान में जनसभा को रवाना होकर 2.15 पहुंचेंगे। यहां आधा घंटा सभा को संबोधित कर 2.45 बजे हैलीपेड किठौर कस्बे से मवाना तहसील मैदान के लिए प्रस्थान कर, 3.00 बजे पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित कर 3.30 बजे सेंट चा‌र्ल्स इंटर कालेज का मैदान, सरधना के लिए रवाना होंगे। इसके बाद मंडी का मैदान जनसभा स्थल पर 3.45 पर पहुंचेंगे। यहां आधा घंटे जनसभा को संबोधित कर 4.15 पर हर्रा मोड़ का मैदान सिवालखास जाएंगे। यहां 4.30 बजे पहुंचकर वह सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पांच बजे रवाना होंगे और 5.15 बजे मेरठ हवाई पट्टी पर आएंगे। 5.30 बजे हवाई पट्टी से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।