KANPUR: जीआरपी की ओर से मंडे रात को ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जनरल, लेडीज और विकलांग कोचों में सफर कर रहे यात्रियों को चेक किया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद यह अभियान चला। इस दौरान ब्रीथ एनालाइजर का भी प्रयोग किया गया। जीआरपी के सिपाहियों ने महानंदा, गोमती, आम्रपाली समेत आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को चेक किया। संदिग्ध लोगों को भी चेक किया गया।