GORAKHPUR: जीआरपी ने रेलवे जंक्शन से तस्करी कर भेजी जा रही अवैध चांदी बरामद की है। दो लोगों को 20 किलो अवैध चांदी के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत करीब 8.24 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने जब आरोपियों से चांदी के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

पीठ पर बैग टांगे बैठे से तस्कर

सीओ जीआरपी प्रकाश राय ने बताया कि इंस्पेक्टर आनंद कुमार सिंह अपने हमराही फोर्स के साथ बुधवार को प्लेटफॉर्म पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पश्चिमी यात्री हॉल में बेंच पर दो व्यक्ति अपनी पीठ पर बैग के साथ बैठे दिखे। शक के आधार पर पुलिस ने उन्हें चेक किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चांदी की सिल्ली बरामद हुई। कागजात मांगने पर दिखा नहीं सके। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान विरेंद्र कुमार निवासी बरेजा फड्सही थाना दाउदपुर जिला छपरा बिहार और रविप्रकाश सोनी हंसराजपुर थाना एकमा जिला छपरा बिहार के रूप में हुई।

बॉक्स

चोरी के दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार

वहीं, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का दो मोबाइल और 700 नकदी बरामद हुआ। आरोपी को जंक्शन के बुकिंग हॉल की खिड़की के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सरोज कुमार पासवान निवासी रूनी थाना सैदपुर जिला सीतागढ़ी, बिहार बताया।