- 68 से अधिक प्रतिष्ठानों में किया गया औचक निरीक्षण

- बेकर्स, मिष्ठान भंडार, क्रॉकरी शॉप, पान बीड़ी की दुकानों में जांच

- 11 व्यापारियों पर जीएसटी के नाम पर प्रिंट से अधिक दाम वसूलने पर कार्रवाई

- 7 व्यापारियों पर सिगरेट का अधिक दाम वसूलने पर जुर्माना

- 6 से 12 रुपया तक एक्सट्रॉ वसूले जा रहे थे कैप्सन सिगरेट पर

- 11 से 15 रुपए तक की अतिरिक्त वसूली हो रही थी गोल्ड फ्लैक पर

- 2 दुकानों पर क्रॉकरी गिफ्ट पैक पर अतिरिक्त दाम वसूलने पर जुर्माना

- 25 से 30 रुपये तक अतिरिक्त वसूले जा रहे गिफ्ट पैक पर

- 2 मिष्ठान भंडार पर बेकरी आइटम पर पीसीआर पूरा ना करने पर कार्रवाई

- 5 से 25 हजार तक का जुर्माना जीएसटी के नाम पर पीसीआर के उल्लंघन में

- पूति विभाग ने शिकायत पर शुरु किया अभियान

मेरठ। जीएसटी के नाम पर कई व्यापारी कई उत्पादों में ग्राहकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। जिस पर नापतौल विभाग ने जीएसटी के नाम पर अतिरिक्त पैसा वसूलने वाले व्यापारियों पर जुर्माना लगाया है।

वर्जन-

जीएसटी के नाम पर कुछ व्यापारी अतिरिक्त कीमत वसूल रहे हैं। मुख्यालय के आदेश के बाद अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल मध्यमवर्गीय व्यापारियों की शिकायतों की जांच हो रही। इसमें रोजाना औचक निरीक्षण और जुर्माना वसूला जा रहा है।

- आर के विक्रम, नापतौल निरीक्षक