विजय रूपाणी ने इंद्रनील राजगुरु को हराया

करीब 3.16 लाख मतदाताओं के साथ गुजरात की सबसे बड़ी विधासभा सीट माने वाली राजकोट वेस्ट में परिणाम काफी रोचक आए हैं। यहां से मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भाजपा के उम्मीदवार के रूप में हैं। इनका मुकाबला राजकोट वेस्ट से राज्य के सबसे अमीर उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरू से रहा। विजय रूपाणी ने यहां पर इस सीट से जीत हासिल कर ली है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने 53755 वोटों के बड़े अंतर से राजगुरु को हराया। रुपाणी को 131586 वोट मिले। वहीं राजगुरु को 77831 वोट मिले। यहां से 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चुनाव में यहां के 67.68 फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस सीट की खास बात यह है कि 2002 में नरेंद्र मोदी ने अपना पहला चुनाव यहीं से लड़ा था। इस सीट पर लंबे समय से भाजपा का कब्जा है।

इन सीटों पर भी भाजपा के प्रत्याशी जीते

वहीं आज मेहसाणा से उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल तो कांग्रेस के जीवाभाई पटेल मैदान में थे। ऐसे में मेहसाणा से डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने करीब सात हजार से अधिक मतों से कांग्रेस के जीवाभाई अंबालाल पटेल को मात दी है। वहीं अर्जुन मोढ़वाडि़या पोरबंदर से अपना चुनाव हार चुके हैं। उन्हें बाबूभाई बोखाडि़या ने 1855 मतों से शिकस्त़ दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी भावनगर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ रहे थे। उन्हें लगभग 84 हजार वोट हासिल हुए हैं। दक्षिण राजकोट, घटलोडिया, गणदेवी, मोंडल, अकोटा, करंज, मणिनगर, से भी भाजपा के प्रत्याशियों ने एक अच्छी जीत हासिल की है। कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल मांडवी से प्रत्याशी थे। इनको हार का सामना करना पड़ा।

जसदान सीट पर फिर कांग्रेस काबिज हुई

वहीं इस चुनाव में कांग्रेस ने काफी मेहनत की है जो दिखाई भी दी है। वह कुछ जगहों पर सत्तारूढ़ पार्टी के लिए कांग्रेस मुसीबत बनती दिखी है। गुजरात में पड़ने वाली जसदान सीट पर एक बार फिर कांग्रेस काबिज हुई है। इस बार भाजपा ने यहां से उपचुनाव के विजेता डॉ. बीके बोघारा को मैदान में उतारा था। वहीं कांग्रेस की ओर से मोहनभाई बवालिया मैदान में टक्कर दे रहे है। यहां इस बार भी कांग्रेस की विजयी होती नजर रही है। कांग्रेस प्रत्याशी को 84,321 वोट मिले हैं, जबकि 75,044 वोटों के साथ भाजपाई प्रत्याशी पीछे है।

व्यारा सीट पर भी मुकाबला बेहद रोमांचक

वहीं यहां की व्यारा सीट पर भी मुकाबला बेहद रोमांचक है। इस एसटी सीट पर शुरू से कांग्रेस का कब्जा रहा है। इस बार भाजपा ने अरविंद चौधरी को मौका दिया था, जबकि कांग्रेस से पुनाभाई गामित को मैदान में उतारा था। खास बात यह है कि अरविंद चौधरी जहां 10वीं पास है, वहीं गामित ने पांचवीं तक ही पढ़ाई की है। अब तक कांग्रेस प्रत्याशी को 87140 वोट मिल चुके हैं, जबकि भाजपाई प्रत्याशी 63,677 वोटों के साथ काफी पीछे है। इन दों सीटो पर आज तक बीजेपी को कभी जीत नहीं हासिल हुई।

लगातार भाजपा गुजरात में बढत बना रही

इस बार भी विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है लेकिन बीते साल की की तुलना में इस बार भाजपा उसके खाते में कम सीटें आती दिखाई दे रही हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास 115 सीटें और कांग्रेस के पास 61 सीटें थीं। जब कि 2002 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 40 फीसदी वोट, 2007 और 2012 के गुजरात चुनाव में 49 फीसदी वोट हासिल हुए थे। बतादें कि गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव इस बार दो चरणों में हुए हैं। पहले चरण के मतदान 9 दिसंबर को हुए हैं। वहीं दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को पूरा हुआ।दवार रहे। इस दौरान करीब 25 हजार 575 बूथ बनाए गए थे और इस चरण में 2 करोड 22 लाख मतदाता रहे।

National News inextlive from India News Desk