लंका में हुई वारदात, कालोनाइजर से भूमि विवाद बताई जा रही वजह, पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध

VARANASI

लंका के सामने घाट स्थित रत्नाकर विहार कॉलोनी के पास मंगलवार की देर रात तबेला संचालक शिवचंद यादव (ब्म् वर्ष) को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसके गले में दाहिनी ओर छर्रे लगे हैं। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। वारदात की वजह एक कालोनाइजर से भूमि विवाद बताया जा रहा है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। लंका एसओ ने बताया कि वारदात वाली जगह पर आसपास के मकानों में पूछताछ की गई लेकिन लोगों ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनने की जानकारी दी। उसका घरेलू विवाद भी चल रहा है। पूर्व में उसे शांतिभंग की आशंका में चालान भी किया गया था।

युवक ने छोड़ा घर

छित्तूपुर निवासी शिवचंद का रत्नाकर विहार के पास तबेला है। यही से वह दूध का कारोबार करता है। गोली से घायल शिवचंद के मुताबिक मंगलवार रात वह तबेले से बाहर निकला। इसी बीच किसी ने पीछे से गोली मार दी। गले में छर्रे लगने से खून बह रहा था। इसके बावजूद उसने अपने काम को पूरा किया। बाद में एक युवक ने उसे बाइक से घर छोड़ा। परिवार के लोगों ने बुधवार की भोर में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।